Budh Vakri 2026: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल का विशेष महत्व माना जाता है. 26 फरवरी 2026 से बुध वक्री होने जा रहे हैं. वक्री होने का मतलब है कि ग्रह उल्टी दिशा में चलते हुए दिखाई देते हैं. यह स्थिति 20 मार्च तक रहेगी. ज्योतिष के अनुसार, इस दौरान कुछ राशियों को खास लाभ मिल सकता है. खासकर करियर, व्यापार और पैसों के मामलों में अच्छी खबर मिल सकती है. आइए जानते हैं किन तीन राशियों के लिए यह समय शुभ संकेत दे रहा है.
मेष राशि (Aries)
मेष राशि वालों के लिए यह समय उत्साह लेकर आ सकता है. व्यापार कर रहे लोगों को अचानक फायदा मिल सकता है. अगर आप नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं, तो यह समय आपके लिए अनुकूल माना जा रहा है.
नौकरी में चल रही दिक्कतें धीरे-धीरे कम हो सकती हैं. प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं. दोस्तों और करीबियों का साथ मिलेगा. शादीशुदा जीवन में भी मधुरता बनी रहेगी. प्रभावशाली लोगों से मुलाकात भविष्य में बड़ा फायदा दे सकती है. आने वाले समय की योजनाएं बनाने के लिए यह अच्छा दौर हो सकता है.
कर्क राशि (Cancer)कर्क राशि के लोगों के लिए भी यह समय सकारात्मक रहने वाला है. आपकी मेहनत रंग ला सकती है. भाग्य का साथ मिलने से अटके काम पूरे हो सकते हैं.
अगर आप साझेदारी में काम कर रहे हैं, तो लाभ मिलने के योग हैं. रुका हुआ कारोबार फिर से गति पकड़ सकता है. घर का माहौल खुशहाल रहेगा और परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. माता-पिता की मदद से कोई पुराना अधूरा काम पूरा हो सकता है. सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होने का अवसर भी मिल सकता है.
धनु राशि (Sagittarius)धनु राशि वालों के लिए वक्री बुध राहत लेकर आ सकता है. कर्ज का बोझ कम हो सकता है और फालतू खर्चों पर नियंत्रण रहेगा. अटका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है.
नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को नया अवसर मिल सकता है. व्यापार में भी लाभ के संकेत हैं. अगर आप नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं, तो समय साथ दे सकता है. संपत्ति खरीदने का योग भी बन रहा है. परिवार में शांति रहेगी और स्वास्थ्य में सुधार संभव है. पुराने रोगों से राहत मिल सकती है.
कुल मिलाकर, 26 फरवरी से शुरू हो रही बुध की वक्री चाल कुछ राशियों के लिए राहत और प्रगति का समय साबित हो सकती है. हालांकि, किसी भी बड़े फैसले से पहले सोच-समझकर कदम उठाना हमेशा बेहतर होता है.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं