विज्ञापन

Budh Grah Upay: कुंडली में बुध के कमजोर होने पर क्या प्रभाव पड़ता है, जानें इससे जुड़े सरल सनातनी उपाय

Mercury Remedies: ज्योतिष में जिस बुध को ग्रहों का राजकुमार कहा जाता है, उसके कमजोर होने पर व्यक्ति को किस प्रकार की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है? बुध ग्रह के शुभ फल पाने के लिए क्या उपाय हैं? जानने के लिए पढ़ें ये लेख. 

Budh Grah Upay: कुंडली में बुध के कमजोर होने पर क्या प्रभाव पड़ता है, जानें इससे जुड़े सरल सनातनी उपाय
Weak Mercury in Astrology: कमजोर बुध के लक्षण
NDTV

Budh Grah Ke Kamjor Hone Ke Lakshan: ज्योतिष में बुध को बुद्धि, वाणी, करियर-कारोबार आदि का कारक ग्रह माना जाता है. मान्यता है कि मिथुन और कन्या राशि के स्वामी बुध जिस भी व्यक्ति की कुंडली में ​मजबूत स्थिति में होता है, उनकी वाणी काफी प्रभावशाली होती है और ऐसे जातक अपनी बुद्धि और विवेक के बल पर सभी कार्य बेहतर तरीके से करते हैं. बुध की शुभता को पाने वाला जातक किसी भी समस्या का हल तुरंत खोजने में माहिर होता है, लेकिन इसकी अशुभता तमाम तरह के दोष और कष्टों का कारण बनती है. आइए बुध ग्रह के दोष का प्रभाव और उसे दूर करने का उपाय विस्तार से जानते हैं. 

कमजोर बुध के लक्षण 

  • ज्योतिष के अनुसार जिन लोगों की कुंडली में बुध ग्रह कमजोर होता है, उन्हें अक्सर वाणी दोष होता है या फिर वह अपनी बात को बेहतर तरीके से नहीं कर पाते हैं. बुध दोष के चलते उन्हें किसी भी मंच में बोलने में पर हिचक महसूस होती है. ऐसा व्यक्ति अक्सर अपशब्द का प्रयोग करता है. 
  • बुध ग्रह विवेक का भी कारक होता है. ऐसे में यदि कुंडली में बुध से जुड़ा दोष हो तो व्यक्ति अक्सर सही समय पर सही फैसले में नाकाम साबित होता है. 
Latest and Breaking News on NDTV
  • ज्योतिष के अनुसार बुध ग्रह की अशुभता अक्सर करियर और कारोबार में परेशानी का कारण बनती है. रोजी-रोजगार में होने वाली दिक्कत से लेकर व्यापार में लगातार होने वाला घाटे के पीछे बुध ग्रह से जुड़ा दोष भी बड़ा कारण बनता है. 
  • ज्योतिष के अनुसार बुध ग्रह का संबंध त्वचा से होता है. ऐसे में बुध के कमजोर होने या फिर इससे जुड़े दोष के कारण अक्सर व्यक्ति स्किन से संबंधित समस्याएं होती हैं. 
  • बुध ग्रह का संबंध बुद्धि के साथ शिक्षा से भी होता है. ऐसे में बुध ग्रह की अशुभता के चलते अक्सर जातक का मन पढ़ाई-लिखाई में नहीं लगता है. उसे किसी भी विषय को जानने-समझने में मुश्किलें आती हैं या फिर उसका मन पढ़ाई से उचट जाता है. 
  • बुध ग्रह के कमजोर होने पर जातक को चीजें लंबे समय तक याद नहीं रहती हैं और उसे अक्सर मानसिक तनाव बना रहता है. 

बुध के शुभ फल दिलाने वाले उपाय 

कुंडली में ​बुध ग्रह को मजबूत बनाने के लिए आज बुधवार के दिन गोमाता को चारा खिलाएं. 

बुध ग्रह की शुभता को पाने के लिए व्यक्ति को तुलसी का पौधा लगाकर उसकी प्रतिदिन पूजा और सेवा करनी चाहिए. 

Kharmas 2026: खरमास में किस देवता की और क्यों करनी चाहिए पूजा, जानें मंत्र और महाउपाय

बुध ग्रह की शुभता को पाने के लिए आज शुभ और लाभ के देवता भगवान श्री गणेश जी के मंदिर में विधि-विधान से पूजा करें तथा उन्हें विशेष रूप से दूर्वा तथा हरी मूंग की दाल हरे कपड़े में बांध कर चढ़ाएं. 

Latest and Breaking News on NDTV

ज्योतिष के अनुसार बुधवार के दिन किन्नर को हरे रंग के कपड़े और श्रृंगार से जुड़ी चीजों का दान करने पर बुध ग्रह की शुभता प्राप्त होती है. 

ज्योतिष के अनुसार बुध ग्रह की शुभता को पाने के लिए आज बुधवार के दिन बुध ग्रह के मंत्र ‘ॐ बुं बुधाय नम:' अथवा ‘ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं स: बुधाय नम:' का अधिक से अधिक जप करना चाहिए. 

बुध ग्रह की शुभता को पाने के लिए ज्योतिष में पन्ना रत्न को धारण करना प्रभावशाली उपाय बताया गया है, लेकिन इसे धारण करने से पहले किसी ज्योतिषी की सलाह अवश्य लें और सही धातु में सही अंगुली में विधि-विधान से धारण करें.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com