विज्ञापन
This Article is From Nov 18, 2017

इस वाटरफॉल में नहाने से बढ़ता है प्यार, कभी नहीं होता झगड़ा

बुजुर्ग दंपती भी नहाने आती हैं, उनका मानना है कि यहां नहाने से सभी विवादों से मुक्ती मिल जाती है.

इस वाटरफॉल में नहाने से बढ़ता है प्यार, कभी नहीं होता झगड़ा
इस कुंड को लेकर कहा जाता है कि ऊपर चट्टानों से बहकर बारिश का पानी एक वाटर फॉल के रूप में मंदिर के ऊपर से कुंड में गिरता है.
  • यहां का पानी कपल्स के सभी विवादों को सुलझा देता है
  • फॉल के नीचे कपल्स और बुजुर्ग दंपती नहाते हैं
  • यहां नहाने से त्वचा संबंधी रोगों से भी छुटकारा मिल जाता है.
नई दिल्ली: पति-पत्नी के बीच विवाद हो या लवर्स के बीच झगड़ा इन सबको दोस्त या घरवाले मिलकर सुलझा देते हैं. लेकिन क्या आपको मालूम है कि इन विवादों को सुलझाने के लिए मध्य प्रदेश के शिवपुरी में भदैया कुंड नाम से एक वॉटर फॉल भी है, जहां जाकर प्रेमी-प्रेमिका या शादीशुदा लोगों के आपसी झगड़े खत्म हो जाते हैं. इस वॉटर फॉल की मान्यता है कि यहां का पानी कपल्स के सभी विवादों को सुलझा देता है और भविष्य में फिर कभी कोई झगड़ा नहीं होता. 

ये भी पढ़ें - OMG!! तो ये है काजोल का पहला प्यार

यहां खासकर नवविवाहित शादी-शुदा जोड़ों को लाया जाता है ताकि फ्यूचर में कभी भी उनके बीच कोई विवाद ना हो. इतना ही नहीं यहां बुजुर्ग दंपती भी नहाने आती हैं, उनका मानना है कि यहां नहाने से सभी विवादों से मुक्ती मिल जाती है. इस कुंड में रोज़ाना दर्जनों दम्पति और बुजुर्ग आते हैं. 

ये भी पढ़ें - Bigg Boss 11 Unseen: रात के अंधेरे में पुनीश ने बंदगी से कहा- अपने शॉट्स उतारो!​
 
bhadaiya kund

इस कुंड को लेकर कहा जाता है कि ऊपर चट्टानों से बहकर बारिश का पानी एक वाटर फॉल के रूप में मंदिर के ऊपर से कुंड में गिरता है. उसी फॉल के नीचे कपल्स और बुजुर्ग दंपती नहाते हैं. लोगों का ये भी मानना है कि यहां नहाने से त्वचा संबंधी रोगों से भी छुटकारा मिल जाता है. 

ये भी पढ़ें - जब 68 के इस स्टार को हुआ 33 साल की लड़की से 'प्यार', जानिए क्या किया 36 साल की बेटी ने

कहा जाता है कि ‘शिवपुरी’ सिंधिया रियासत की ग्रीष्मकालीन राजधानी थी. इस रियासत के राजा और उनकी सेना शिवपुरी में गर्मियों के दिनों में यहां रहने आया करते थे. भदैया कुंड से जुड़ी कहानी और भी है कि यहां दो प्रेमी जोड़ों ने तप कर यह वरदान मांगा था कि इस कुंड में जो भी नहाएगा उनका प्रेम और भी बढ़ जाएगा. तभी से यहां हर रोज दर्जनों जोड़े नहाने आते हैं. 

 देखें वीडियो - प्यार के नाम से परेशान हैं शाहिद

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bhadaiya Kund Story
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com