अगस्त 2026 का महीना धार्मिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है. इस महीने कई प्रमुख व्रत, पर्व और शुभ तिथियां पड़ने वाली हैं, जिनका हिंदू धर्म में विशेष महत्व बताया गया है. महीने की शुरुआत सावन सोमवार व्रत के आरंभ से होगी. इसके अलावा इस महीने हरियाली तीज, नाग पंचमी, श्रावण पूर्णिमा, रक्षाबंधन और कजरी तीज जैसे महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार भी पड़ने वाले हैं. इन सभी तिथियों का हिंदू धर्म में विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है.
ऐसे में अगर आप अगस्त 2026 में पड़ने वाले इन प्रमुख व्रत और त्योहारों की सही तारीख जानना चाहते हैं, तो यहां देखें पूरे महीने की संपूर्ण व्रत-त्योहारों की लिस्ट.
| तिथि | व्रत/त्योहार |
| 3 अगस्त | सावन सोमवार व्रत आरंभ |
| 9 अगस्त | कामिका एकादशी |
| 11 अगस्त | शिवरात्रि |
| 12 अगस्त | हरियाली अमावस्या |
| 15 अगस्त | हरियाली तीज |
| 17 अगस्त | नाग पंचमी |
| 17 अगस्त | श्रीकल्कि जयंती |
| 24 अगस्त | पवित्रा एकादशी |
| 28 अगस्त | श्रावण पूर्णिमा |
| 28 अगस्त | रक्षाबंधन |
| 31 अगस्त | कजरी तीज |
| 31 अगस्त | श्रीगणेश (बहुला) चतुर्थी |
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
यह भी पढ़ें- Sawan 2026: सावन सोमवार व्रत करने से क्या मिलता है फल? जानिए पौराणिक कथा और महत्व
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं