Amavasya List 2024: सनातन धर्म में अमावस्या की तिथि बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है. पितृदेव को अमावस्या की तिथि का स्वामी माना जाता है. माह की हर अमावस्या तिथि को पितृदेव के लिए स्नान और दान का प्रावधान है. माना जाता है कि इस दिन पितरों को याद कर स्नान और दान करने से पितर प्रसन्न और संतुष्ट होते हैं. यह है वर्ष 2024 में हर माह में अमावस्या की तिथि (Amavasya List 2024) और पूजा का शुभ मुहूर्त.
Puja Tips: मान्यतानुसार पूजाघर में कभी नहीं रखनी चाहिए ये चीज़ें, नाराज हो जाते हैं देवी-देवता
वर्ष 2024 में हर माह में अमावस्या की तिथि | List Of All Amavasya In 2024
जनवरी11 जनवरी को पौष अमावस्या है. अमावस्या तिथि 10 जनवरी को रात 8 बजकर 10 मिनट से 11 जनवरी को 5 बजकर 26 मिनट तक रहेगी.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
9 फरवरी को माघ अमावस्या है. अमावस्या तिथि 9 फरवरी को सुबह 8 बजकर 2 मिनट से 10 फरवरी को सुबह 4 बजकर 28 मिनट तक रहेगी.
मार्च10 मार्च को फाल्गुन अमावस्या है. अमावस्या तिथि की शुरूआत 9 मार्च को शाम 6 बजकर 17 मिनट से होकर 10 मार्च को 2 बजकर 29 मिनट तक रहेगी.
अप्रैल8 अप्रैल को चैत्र अमावस्या है. अमावस्या तिथि 8 अप्रैल को सुबह 3 बजकर 21 मिनट से शुरू होगी और इसका समापन 8 अप्रैल को रात 11 बजकर 50 मिनट पर हो जाएगा.
मई8 मई को वैशाख अमावस्या मनाई जाएगी. इस अमावस्या की तिथि 7 मई को सुबह 11 बजकर 40 मिनट से शुरू होकर 8 मई को सुबह 8 बजकर 51 मिनट तक रहेगी.
जून6 जून को ज्येष्ठ अमावस्या पड़ रही है. तिथि 5 जून को रात 7 बजकर 54 मिनट से शुरू होकर 6 जून को 6 बजकर 7 मिनट तक रहेगी.
जुलाई5 जुलाई को आषाढ़ अमावस्या है. अमावस्या की तिथि 5 जुलाई को 4 बजकर 57 मिनट से शुरू होकर 6 जुलाई को सुबह 26 मिनट तक रहेगी.
अगस्त4 अगस्त को श्रावण अमावस्या पड़ रही है. अमावस्या तिथि 3 अगस्त को दोपहर 3 बजकर 40 मिनट से शुरू होकर 4 अगस्त को शाम 4 बजकर 42 मिनट तक रहेगी.
सितंबर2 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या पड़ रही है. इस अमावस्या की तिथि 2 सितंबर को सुबह 5 बजकर 21 मिनट से शुरू होकर 3 सितंबर को सुबह 7 बजकर 24 मिनट तक रहेगी.
अक्टूबर2 अक्टूबर को अश्विन अमावस्या है. अमावस्या तिथि 1 अक्टूबर को रात 9 बजकर 39 मिनट से शुरू होकर 3 अक्टूबर को सुबह 12 बजकर 18 मिनट तक रहेगी.
नवंबर1 नवंबर को कार्तिक अमावस्या है. अमावस्या तिथि 31 अक्टूबर को दोपहर 3 बजकर 52 मिनट से शुरू होकर 1 नवंबर को शाम 6 बजकर 16 मिनट तक रहेगी.
दिसंबर30 दिसंबर को पौष अमावस्या है. अमावस्या तिथि 30 दिसंबर को सुबह 4 बजकर 1 मिनट से शुरू होकर 31 दिसंबर को दोपहर 3 बजकर 56 मिनट तक समाप्त होगी.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं