Aate Ka Deepak: हिंदू धर्म में देवी-देवता के पूजा-पाठ, आरती और अनुष्ठान में दीप प्रज्ज्वलित करने की परंपरा (( tradition of lighting a lamp)है. धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, दीपक प्रज्ज्वलित करने से उस जगह का वातावरण शुद्ध ((Atmosphere pure)हो जाता है और सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है. सनातन धर्म में मिट्टी और आटे दोनों तरह के दीपक जलाए जाते हैं. दोनों का अपना-अपना महत्व भी है. लेकिन आटे के दीपक को ज्यादा शुद्ध और पवित्र माना गया है. धार्मिक मान्यता है कि आटे के दीपक (Aate ke Deepak Ke Upay) जलाने से देवी-देवता प्रसन्न होते हैं और सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं. आइए जानते हैं क्या कहते हैं ज्योतिषी.
आटे के दीपक से फायदा (Benefits Of Aate Ke Diye)
ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि व्रत, पूजा या अनुष्ठान में दीप प्रज्ज्वलित करने से पूरा वातावरण सकारात्मक बन जाता है. अलग-अलग तरह की समस्या के लिए अलग आटे का दीपक जलाया जाता है. इसका प्रभाव भी जल्दी ही देखने को मिलता है. ऐसा करने से उस समस्या से निजात मिल जाती है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
किस समस्या में कौन से आटे का दीपक लाभकारी (Which flour lamp is beneficial in which problem)
गेहूं के आटे का दीपक
अगर आप किसी तरह की झगड़े या विवाद में फंसे हैं और समस्या से छुटकारा चाहते हैं तो गेहूं के आटे का दीपक जलाना सबसे उत्तम माना गया है. ऐसा करने से विवाद जल्द ही दूर हो जाती है और संकट से आपको छुटकारा मिल जाता है.
मूंग के आटे का दीपक
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मूंग के आटे का दीपक जलाने से घर में शांति आती है. इससे संपन्नता बनती है और दरिद्रता दूर होती है. इसलिए पूजा करते समय इसका विशेष ध्यान रखना चाहिए.
उड़द के आटे का दीपक
अगर आप शत्रु पर जीत हासिल करना चाहते हैं और उससे कहीं आगे निकलना चाहते हैं तो उड़द के आटे से बना दीपक जलाना चाहिए. इससे आपका शत्रु आपके आसपास भी फटक नहीं सकेगा.
दीपक जलाने का सरल नियम
मनोकामनाएं पूरी करने के लिए आटे के दीपक को घटते या बढ़ते क्रम में जलाना चाहिए. 11, 21 और 31 दिन.ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 1 दीपक से शुरुआत करते हुए 11 दीपक तक जलाने चाहिए. आप इसे घटते या बढ़ते क्रम में लगा सकते हैं. घटने क्रम में जैसे पहले दिन 11 दीपक, दूसरे दीन 10 दीपक, तीसरे दिन 9 और ऐसा करते हुए 1 दीपक तक आना चाहिए.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं