Jyotish Tips: सनातन धर्म में गाय (Cow) को परब्रह्म का प्रतीक माना गया है. धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, गाय में सभी 33 कोटि देवी-देवताओं का निवास रहता है. गाय की सेवा मात्र से समस्त देवता प्रसन्न हो जाते हैं और हर संकट को दूर कर देते हैं. गाय की सेवा से घर में खुशियां आती हैं और आप धन-धान्य से संपन्न हो जाते हैं. शास्त्रों के अनुसार, गाय को रोटी खिलाने मात्र से ही दुख-दरिद्रता दूर हो जाती है और कर्ज से छुटकारा मिल जाता है.
गौ-माता की सेवा से टल जाता है संकट (Problems Go Away By Worshiping Cow)
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, अगर किसी की जन्मकुंडली में कोई बड़ा दोष है, उसके ग्रह प्रतिकूल हों या वह किसी संकट में है तो गाय की सेवा (Cow Worship)से हर तरह की बुरी स्थिति टल जाती है और देवी-देवता उसकी रक्षा करते हैं. इसी वजह से हिंदू धर्म (Hindi Religion) में बड़े-बुजुर्ग और साधु-संत गौ-माता की सेवा करने के लिए कहते हैं. हमारे घरों में गायों का पालन भी किया जाता है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
गाय को रोटी खिलाने से मिट जाता है संकट (Feeding Roti to the cow is a good solution)
ज्योतिष के मुताबिक, अगर आप सही समय पर गौ-माता को सिर्फ एक रोटी ही खिला दें तो उसका भी फल मिलता है. हर तरह के कष्ट मिट जाते हैं और सुख-शांति आती है. हिंदू धर्म के अनुसार, गाय को रोटी पूरे दिन में विशेष मुहूर्त में खिलानी चाहिए. अगर आप इस मुहूर्त में गाय को रोटी खिलाते हैं तो चाहे कैसी ही समस्या क्यों न हो, दूर हो जाती है. आइए जानते हैं गाय को रोटी खिलाने का सही समय..
गाय को रोटी खिलाने का सही समय (The right time to feed Roti to the cow)
1. राहु खराब होने से जीवन में दुर्घटनाएं ज्यादा होती हैं. संतान का सुख नहीं मिलता है और परिवार में विपदाएं आती रहती हैं. गरीबी छोड़कर नहीं जाती है. ऐसी स्थिति में दोपहर 12 बजे 7 अलग-अलग तरह का अनाज को पीसकर उसकी रोटी या जौ और ज्वार से बने आटे की रोटी काली गाय को खिलाएं.
2. गौशाला में से किसी एक गाय की जिम्मेदारी उठाने से भी कई तरह के संकट दूर हो जाते हैं.
3. अगर कुंडली में सूर्य निर्बल है तो आप रोजाना गाय को साबुत गेहूं खिलाएं, इसके आपका सूर्य मजबूत होगा और बाकी के 9 ग्रहों की स्थिति भी अच्छी होगी.
4. सुबह-सुबह गाय के दूध से बना मक्खन खाने से शरीर में कैल्शियम की मात्रा अच्छी होती है. इससे राहु और शनि की वजह से कमजोर हुआ चंद्रमा अशुभ फल नहीं देता है.
5. अगर आपका चंद्रमा कमजोर है तो रात को सोने से पहले गाय का गुनगुना दूध पीएं और सुबह गाय के दूध से बना मक्खन खाएं.
6. अगर गुरु की दशा खराब या कमजोर है तो गाय की सेवा और दर्शन से ही वह बलशाली हो जाता है.
7. कुंडली में शनि अशुभ हो या साढ़ेसाती या ढैय्या चल रही है तो काला तिल या उड़द पीसकर गेहूं के आटे में मिलाकर गाय को रोटी बनाकर खिलाना चाहिए.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं