Jyotish Tips: ऐसा कहा जाता है कि बुरा वक्त बताकर नहीं आता. लेकिन ज्योतिष शास्त्र की मानें तो बुरा वक्त (Bad time sign) शुरू होने से पहले कुछ संकेत जरूर मिल जाते हैं. हमारे घरों में दादी-नानी अक्सर कुछ घटनाओं को अपशगुन माना करती है. इसी तरह ज्योतिष शास्त्र (jyotish tips) भी कुछ घटनाओं को अपशगुन मानता है और ऐसा माना जाता है कि कुछ अप्रिय घटने के पहले इस तरह के संकेत मिलते हैं. आइए जानते हैं कि ज्योतिष के अनुसार वह कौन से संकेत हैं जो अशुभ माने जाते हैं.

बिल्ली का रोना
पुराने समय से ऐसा कहा जाता रहा है कि बिल्ली का रोने अच्छा नहीं होता. खासकर रात के समय अगर बिल्ली रो रही हो तो इसे अपशकुन माना जाता है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
तुलसी का पौधा सूखना
घर में लहलहाती हुई तुलसी संपन्नता की प्रतीक मानी जाती हैं. माना जाता है कि जिस घर में घर दिन तुलसी की पूजा होती है और तुलसी का पौधा हरा-भरा रहता है, वहां सुख शांति रहती है. वहीं अगर अचानक ही हरी-भरी तुलसी सूख जाएं तो इसे अच्छा संकेत नहीं माना जाता.
घर में चमगादड़ दिखना
अचानक ही आपके घर में कई सारे चमगादड़ दिखे तो ज्योतिष के अनुसार इसे भी अच्छा संकेत नहीं माना जाता है.
कांच टूटना
अगर घर में बार-बार कांच के सामान टूट रहे हैं तो इसे भी ज्योतिष के मुताबिक बुरा संकेत माना जाता है. कांच टूटने को हमेशा से अपशकुन माना जाता रहा है.
सोना खो जाना
सोने के गहने या सोने का सामान संपन्नता का प्रतीक माना जाता है. ऐसे में सोने के समान को खोने को घर की संपन्नता से जोड़ कर देखा जाता है. माना जाता है सोना खोने से घर में नेगेटिविटी आती है.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं