Aaj ka Panchang 28 February 2026: आज यानी 28 फरवरी को नरसिंह द्वादशी मनाई जा रही है. बता दें, कि भगवान विष्णु के नरसिंह अवतार को समर्पित नरसिंह द्वादशी हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण पर्व है, जो फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को मनाया जाता है. इस दिन भक्त व्रत रखकर पूजा-अर्चना करते हैं और नरसिंह भगवान से शत्रु नाश, संकट निवारण और सुख-समृद्धि की प्रार्थना करते हैं.
यह भी पढ़ें: 3 मार्च को लगने जा रहा है साल का पहला चंद्र ग्रहण, इस राशि पर पड़ेगा ज्यादा प्रभाव, उज्जैन के ज्योतिषाचार्य ने बताया
बन रहा त्रिपुष्कर योग
धर्म शास्त्रों में नरसिंह द्वादशी को गोविन्द द्वादशी भी कहा जाता है, इस दिन गोविन्द की पूजा की जाती है. शनिवार को नरसिंह द्वादशी पर त्रिपुष्कर योग भी बन रहा है, जो पूजा, दान, शुभ कार्यों के लिए बहुत फलदायी माना जाता है. दृक पंचांग के अनुसार, 28 फरवरी को द्वादशी तिथि है, जो 27 फरवरी की रात 10 बजकर 32 मिनट से शुरू होकर 28 फरवरी की रात 8 बजकर 43 मिनट तक रहेगी.
सूर्योदय, सूर्यास्त का समय और नक्षत्र
शनिवार को सूर्योदय 6 बजकर 47 मिनट पर, सूर्यास्त शाम 6 बजकर 20 मिनट पर होगा. साथ ही आज पुनर्वसु नक्षत्र सुबह 9 बजकर 35 मिनट तक रहेगा फिर पुष्य होगा. इसके अलावा आज सौभाग्य योग भी बन रहा है, जो शाम 5 बजकर 2 मिनट तक रहेगा.
28 फरवरी का शुभ मुहूर्त
शुभ मुहूर्त की बात करें तो शनिवार को ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 8 मिनट से 5 बजकर 58 मिनट तक, अभिजित मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 11 मिनट से 12 बजकर 57 मिनट तक, विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 29 मिनट से 3 बजकर 15 मिनट तक, गोधूलि मुहूर्त शाम 6 बजकर 18 मिनट से 6 बजकर 43 मिनट तक और अमृत काल सुबह 7 बजकर 18 मिनट से 8 बजकर 49 मिनट तक है. इसके अलावा त्रिपुष्कर योग सुबह 6 बजकर 47 मिनट से 9 बजकर 35 मिनट तक रहेगा, जो पूजा के लिए विशेष शुभ है.
28 फरवरी का राहुकाल
वहीं, शनिवार के अशुभ समय की बात करें तो राहुकाल सुबह 9 बजकर 41 मिनट से 11 बजकर 7 मिनट तक, यमगंड दोपहर 2 बजे से 3 बजकर 27 मिनट तक, गुलिक काल सुबह 6 बजकर 47 मिनट से 8 बजकर 14 मिनट तक और दुर्मुहूर्त सुबह 6 बजकर 47 मिनट से 7 बजकर 34 मिनट तक है.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं