Surya grahan : सूर्य ग्रहण एक प्राकृतिक घटना है जो आमतौर पर ज्योतिषियों और वैज्ञानिकों द्वारा पहले ही पूर्वानुमान किया जाता है, इसके साथ ही सूर्य ग्रहण का ज्योतिषीय और वैज्ञानिक महत्व भी होता है. वहीं ग्रहण का देश -दुनिया में शुभ और अशुभ प्रभाव भी पड़ता है. वहीं ग्रहण की वजह से 7.5 मिनट तक सूर्य दिखाई ही नहीं देगा. इससे पहले 1973 में सूर्य इतनी देर तक नहीं दिखाई दिया था और यह ग्रहण अफ्रीकी महाद्वीप पर दिखाई दिया था .
एक रिपोर्ट के अनुसार 1970 में ही भविष्यवाणी की गई थी कि उत्तरी अमेरिका और मध्य अमेरिका में 8 अप्रैल, 2024 को पूर्ण सूर्य ग्रहण दिखाई देगा. अखबार की यह फोटो सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रही है. पोस्ट पर यूजर्स कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं. वहीं कई को भरोसा ही नहीं हो रहा है कि ये भविष्यवाणी कैसे सच हो रही है.
-
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश

Photo Credit: image credit: istock
एक यूजर ने लिखा, अरे वाह, 1970 के एक अखबार को इस साल के सूर्य ग्रहण की भविष्यवाणी करते हुए देखना आकर्षक है.
वहीं विज्ञान की मानें तो कई सालों बाद ऐसा दखने को मिलता है. इस स्थिति में पृथ्वी के एक भाग में पूरी तरह से अंधेरा हो जाता है. इस समय चंद्रमा, प्रथ्वी के सबसे निकट आ जाता है. इस सूर्य ग्रहण के दौरान सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी एक सीधी रेखा में आ जाते हैं.
Ohio newspaper from 1970 forecasting this year's April 8 solar eclipse.
— Massimo (@Rainmaker1973) March 19, 2024
[📸 u/Fleegle1834] pic.twitter.com/KpMpT9kYUT
पूर्ण सूर्य ग्रहण कहां दिखाई देगा
2024 का यह पहला सूर्य ग्रहण अमेरिका में दिखाई देगा. नासा के मुताबिक, यह शानदार खगोलीय घटना पूरे उत्तरी अमेरिकी महाद्वीप में दिखाई देगी. ये सबसे पहले मैक्सिको के प्रशांत तट पर सुबह 11.07 पर दिखेगा. अमेरिका,कनाडा और मैक्सिको में सूरज को काला होते हुए देख सकेंगे. घनी आबादी वाला क्षेत्र होने के कारण लाखों लोग इस ग्रहण को देख सकते हैं. यह सूर्य ग्रहण कनाडा, मैक्सिको,उत्तरी अमेरिका के कुछ हिस्सों हिस्सों में और संयुक्त राज्य अमेरिका में दिखाई देगा.
एक्सपर्ट्स के मुताबिक प्रशांत महासागर के ऊपर 2150 तक ऐसा दोबारा नहीं देखा जा सकेगा. इस पूर्ण सूर्य ग्रहण को मैक्सिको, अमेरिका और कनाडा के कुछ हिस्सों में रहने वाले लोग अनुभव कर सकेंगे. मोंटाना, नॉर्थ डकोटा और साउथ डकोटा में इसे नग्न आंखों से साफ देखा जा सकेगा. हालांकि, ग्रहण को देखने के लिए एक्सपर्ट कुछ थोड़े समय को छोड़कर विशेष चश्मे के उपयोग की सलाह देते हैं.
Solar Eclipse 2024 | 8 April को लगने वाले सूर्य ग्रहण की भविष्यवाणी हो गई थी सालों पहले
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं