असम विधानसभा चुनाव 2026 में राज्य की 126 सीटों पर आज नतीजे आ रहे हैं. सत्तारूढ़ NDA गठबंधन में BJP, AGP (असोम गण परिषद) और BPF (बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट) प्रमुख दल हैं. विपक्षी असोम सोनमिलितो मोर्चा में कांग्रेस, राइजोर दल (अखिल गोगोई), AJP (लुरिनज्योति गोगोई) और CPI-M शामिल हैं. मुख्य मुकाबला NDA और असोम सोनमिलितो मोर्चा के बीच है. असम चुनाव में किस पार्टी का कैसा प्रदर्शन रहा, इसकी जानकारी NDTV के इलेक्शन पेज पर मिल रही है.