विज्ञापन
This Article is From Nov 23, 2018

मध्य प्रदेश : पुलिस वोटरों को 'कुछ इस' तरह लुभाएगी कांग्रेस, कमलनाथ ने किया यह बड़ा ऐलान...

कमलनाथ ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा कि पुलिस कर्मचारियों को सप्ताह में एक दिन का अवकाश दिया जाएगा. पुलिसबल की कमी को दूर करने के लिए 50,000 पुलिसकर्मियों की भर्ती की जाएगी.

मध्य प्रदेश : पुलिस वोटरों को 'कुछ इस' तरह लुभाएगी कांग्रेस, कमलनाथ ने किया यह बड़ा ऐलान...
कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष कमलनाथ (फाइल फोटो)
  • पुलिस वोटरों के लिए कमलनाथ ने किया ऐलान
  • 'कांग्रेस सत्ता में आएगी तो पुलिस कर्मचारियों को साप्ताहिक छुट्टी मिलेगी'
  • 'पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी के समय को भी कम किया जाएगा'
भोपाल: मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने पलिस वोटरों को लुभाने का प्रयास किया है. उन्होंने शुक्रवार को ऐलान किया कि राज्य में अगर कांग्रेस सत्ता में वापस आती है, तो पुलिस कर्मचारियों को साप्ताहिक अवकाश देने के अलावा उनके ड्यूटी के समय में भी कमी की जाएगी. कमलनाथ ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा कि पुलिस कर्मचारियों को सप्ताह में एक दिन का अवकाश दिया जाएगा. पुलिसबल की कमी को दूर करने के लिए 50,000 पुलिसकर्मियों की भर्ती की जाएगी.

खत्म होगा MP में कांग्रेस का वनवास? ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया कैसे 2013 से अलग है 2018 की राह

कमलनाथ ने यह भी कहा कि पुलिस जवानों को मिलने वाला आवास भत्ता बढ़ाकर 5,000 रुपये प्रतिमाह कर दिया जाएगा. इसके अलावा प्रतिदिन के ड्यूटी समय को कम करेंगे और पुलिस को काम करने के लिए तनावमुक्त वातावरण देंगे.

बीजेपी ने कमलनाथ पर लगाया घोटालों का आरोप, कहा- मिनिस्टर ऑफ 15% कमीशन

भाजपा के शासनकाल में पुलिस जवानों को साप्ताहिक अवकाश की बात लगातार होती रही है, मगर उसका फैसला नहीं हो पाया. कांग्रेस ने अब पुलिस जवानों को अवकाश व सुविधाएं देने का वादा किया है.

VIDEO: मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री की दावेदारी पर जानिए क्या बोले कांग्रेस नेता कमलनाथ
(इनपुट आईएएनएस से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Madhya Pradesh Assembly Elections 2018, Kamalnath
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com