- विवादों में आई पीएम मोदी की केदारनाथ यात्रा
- TMC ने पत्र लिखकर की चुनाव आयोग से शिकायत
- कहा- पीएम की केदारनाथ यात्रा आचार संहिता का उल्लंघन
पीएम मोदी की केदारनाथ यात्रा पर विवाद हो गया है. तृणमूल कांग्रेस (Trinamool Congress) ने पीएम मोदी की यात्रा को आचार संहिता का उल्लंघन बताया है और इसकी शिकायत चुनाव आयोग से की है. वहीं पीएम मोदी (Narendra Modi) आज बद्रीनाथ धाम की यात्रा पर हैं. चुनाव आयोग को रविवार को लिखे पत्र में तृणमूल कांग्रेस ने कहा, 'आखिरी चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार 17 मई 2019 को शाम 6 बजे खत्म हो गया था लेकिन पीएम मोदी की केदारनाथ यात्रा को बीते 2 दिनों से लोकल और राष्ट्रीय मीडिया द्वारा टेलीविजन पर प्रसारित किया जा रहा है. यह आदर्श आचार संहिता का बड़ा उल्लंघन है.' तृणमूल सांसद डेरेक ओब्रायन के हस्ताक्षर वाले पत्र में कहा गया, 'उन्होंने (पीएम मोदी) घोषणा करते हुए कहा, 'केदारनाथ मंदिर के लिए मास्टर प्लान तैयार है और उन्होंने केदारनाथ में मीडिया और वहां के लोगों को संबोधित किया. यह पूरी तरह से गलत और अनैतिक है.'
ये भी पढ़ें: UP: मतदान से पहले ही उंगलियों पर जबरन लगाई गई स्याही, बोले- 'BJP वालों ने 500 रुपये देकर कहा किसी को बताना नहीं'
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
उत्तराखंड बीजेपी द्वारा शनिवार को ट्वीट की गई फोटो में पीएम मोदी एक गुफा में ध्यान करते हुए दिखाई दिए थे. इस दौरान उन्होंने भगवा कपड़े पहने हुए थे. चुनाव आयोग ने पीएम मोदी को हिमालय जाने की अनुमति दी थी और कहा था कि अभी आचार संहिता लागू है. तृणमूल ने पत्र में लिखा, 'वोटरों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से प्रभावित करने के लिए पीएम की हर मिनट की जानकारी को पब्लिक किया गया. मोदी-मोदी के नारे भी सुनाई दिए. ऐसा वोटों को प्रभावित करने के लिए किया गया. यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि चुनाव आयोग ने इस मुद्दे पर अपनी आंख और कानों को बंद कर रखा है.'
Video: सातवां चरण: पश्चिम बंगाल की 9 सीटों पर वोटिंग जारी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं