- सचिन पायलट में राजस्थान में जीत का भरोसा जताया
- कांग्रेस नेता ने कहा- जनता अब बदलाव चाहती है
- राजस्थान और तेलंगाना में 7 दिसंबर को होगा मतदान
पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है. मुख्य चुनाव आयुक्त ने शनिवार को चुनाव ने तिथियों की घोषणा की. चुनाव आयोग ने अनुसार, मध्यप्रदेश और मिजोरम में 28 नवंबर को चुनाव होंगे. वहीं, छत्तीसगढ़ में दो चरणों में 12 और 20 नवंबर को मतदान होगा. इसके अलावा सबसे आखिर में राजस्थान (Rajasthan Assembly Polls 2018) और तेलंगाना में एक ही दिन 7 दिसंबर को मत डाले जाएंगे. 11 दिसंबर को पांचों राज्यों के चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे. इन सबके बीच कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट (Sachin Pilot) ने राजस्थान में सबसे आखिर में होने वाले चुनाव के लिए भी मोदी सरकार पर निशाना साधा. सचिन पायलट ने NDTV से बातचीत के दौरान कहा कि यह निर्णय चुनाव आयोग का है, लेकिन हो सकता है कि बीजेपी को राजस्थान सबसे मुश्किल लगता हो और बाकी राज्यों में चुनाव खत्म होने के बाद उनके सारे नेता राजस्थान में डेरा डालना चाहते हों, लेकिन जनता अपना मन बना चुकी हैं और वहां बीजेपी का कुछ होने वाला नहीं है.
यह भी पढ़ें : बीजेपी की टेंशन बढ़ाने वाला सर्वे: MP, राजस्थान, छत्तीसगढ़ से भाजपा की विदाई, कांग्रेस की हो सकती है सत्ता में वापसी
सचिन पायलट ने कहा कि हमारी पार्टी में सबकुछ ठीक है. हमारी पार्टी मजबूत होते आ रही है. सबसे पहले हमें वहां से वसुंधरा राजे की विदाई करनी है, इसके बाद वहां नेता चुने जाएंगे. सचिन पायलट ने कहा कि चुनाव की तारीखों की घोषणा का मैं स्वागत करता हूं. उन्होंने कहा कि राजनीति में चुनाव लोकतंत्र में एक पर्व है. अब बीजेपी को लोग वहां से बेदखल करना चाहते हैं. विधानसभा चुनाव में जनता को राहत मिलेगी. बदलाव होगा और नई सरकार का गठन होगा.
यह भी पढ़ें : क्या PM मोदी की रैली की वजह से बदला गया चुनाव आयोग के प्रेस कॉन्फ्रेंस का वक्त

राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे. (फाइल फोटो)
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने कहा कि अब जरूरी यह है कि आचार संहिता का पालन हो. मैं बहुत विनम्रता से कह रहा हूं कि हमें लगता है कि राजस्थान में जनता का आशीर्वाद कांग्रेस पार्टी के साथ होगा. मुझे एक बात और अजीब लगा कि चुनाव की तारीख के ऐलान से ठीक आधे घंटे पहले मुख्यमंत्री जी ने कहा कि हम ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों को मुफ्त बिजली देंगे. मुझे अजीब लगता है कि पांच साल तक मुख्यमंत्रीजी को किसानों को याद नहीं आई और न कृषि को याद आई. चुनाव से पहले अब एक और जुमला पकड़ा दिया है. यह सिर्फ सरकार की गिरती हुई साख और सरकार को बचाने की कोशिश है, लेकिन जनता बहुत समझदार है. उन्होंने कहा कि वसुंधरा सरकार का जाना तय है और चुनाव तो हम जीतेंगे.
यह भी पढ़ें : संघ के स्वयंसेवक और 6 बार बीजेपी विधायक रहे घनश्याम तिवाड़ी राजस्थान में खड़ा करेंगे 'तीसरा दल'
सचिन पायलट ने कहा कि आचार संहिता की घोषणा हो चुकी है. उन्होंने कहा कि अब प्रशासन के दुरुपयोग पर रोक लगाई जाए. उन्होंने निष्पक्ष चुनाव की उम्मीद जताई है. सचिन पायलट ने कहा कि प्रशासन के दुरुपयोग पर रोक लगे और आचार संहिता का पालन हो.
VIDEO : देखें सचिन पायलट का पूरा इंटरव्यू
बता दें कि इन 5 राज्यों के चुनाव काफी अहम हैं, क्योंकि इसके बाद सीधे लोकसभा चुनाव होने हैं इसलिए इन विधानसभा चुनावों को लोकसभा चुनाव के सेमीफाइनल की तरह देखा जा रहा है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
सभी राज्यों की सीटों का ब्योरा
- छत्तीसगढ़ में कुल सीटें : 90, एससी के लिए आरक्षित सीटें- 10, एसटी के लिए आरक्षित सीटें- 29
- मध्य प्रदेश में कुल सीटें : 230, एससी के लिए आरक्षित सीटें- 35, एसटी के लिए आरक्षित सीटें- 47
- राजस्थान में कुल सीटें : 200, एससी के लिए आरक्षित सीटें- 34, एसटी के लिए आरक्षित सीटें- 25
- तेलंगाना में कुल सीटें : 119, एससी के लिए आरक्षित सीटें- 19, एसटी के लिए आरक्षित सीटें-12
- मिजोरम में कुल सीटें : 40, एससी के लिए आरक्षित सीटें-0, एसटी के लिए आरक्षित सीटें- 39
- छत्तीसगढ़- 27 अक्टूबर
- मध्य प्रदेश- 27 अक्टूबर
- मिजोरम- 27 अक्टूबर
- राजस्थान- 28 अक्टूबर
- तेलंगाना- 12 नवंबर
- छत्तीसगढ़- 23,632
- मध्य प्रदेश- 65,341
- मिजोरम- 1,164
- राजस्थान- 51,796
- तेलंगाना- 32,574
- अधिसूचना जारी होगी- 16.10.2018
- नामांकन की आखिरी दिन - 23.10.2018
- नामांकन की जांच- 24.10.2018
- नामांकन वापस लेने का आखिरी दिन- 26.10.2018
- मतदान की तारीख- 12.11.2018
- नतीजे आएंगे- 11.12.2018
- अधिसूचना जारी होगी-26.10.2018
- नामांकन की आखिरी दिन- 02.11.2018
- नामांकन की जांच-03.11.2018
- नामांकन वापस लेने का आखिरी दिन-05.11.2018
- मतदान की तारीख-20.11.2018
- नतीजे आएंगे-11.12.2018
- अधिसूचना जारी होगी-02.11.2018
- नामांकन की आखिरी दिन- 09.11.2018
- नामांकन की जांच- 12.11.2018
- नामांकन वापस लेने का आखिरी दिन- 14.11.2018
- मतदान की तारीख- 28.11.2018
- नतीजे आएंगे- 11.12.2018
- अधिसूचना जारी होगी- 12.11.2018
- नामांकन की आखिरी दिन- 19.11.2018
- नामांकन की जांच- 20.11.2018
- नामांकन वापस लेने का आखिरी दिन- 22.11.2018
- मतदान की तारीख- 07.12.2018
- नतीजे आएंगे- 11.12.2018
- अधिसूचना जारी होगी- 02.11.2018
- नामांकन की आखिरी दिन- 09.11.2018
- नामांकन की जांच- 12.11.2018
- नामांकन वापस लेने का आखिरी दिन- 14.11.2018
- मतदान की तारीख- 28.11.2018
- नतीजे आएंगे- 11.12.2018
- अधिसूचना जारी होगी- 12.11.2018
- नामांकन की आखिरी दिन- 19.11.2018
- नामांकन की जांच- 20.11.2018
- नामांकन वापस लेने का आखिरी दिन- 22.11.2018
- मतदान की तारीख- 07.12.2018
- नतीजे आएंगे- 11.12.2018
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं