विज्ञापन
This Article is From Nov 26, 2018

राजस्थान के भीलवाड़ा में बोले पीएम मोदी- कांग्रेस का चुनावी मुद्दा मेरी 'जात' और 'बाप'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा है.

राजस्थान के भीलवाड़ा में बोले पीएम मोदी- कांग्रेस का चुनावी मुद्दा मेरी 'जात' और 'बाप'
रैली संबोधित करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी.
  • पीएम मोदी ने राजस्थान के भीलवाड़ा में रैली को किया संबोधित
  • पीएम ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला
  • उन्होंने 26/11 हमलों को लेकर भी कांग्रेस पर निशाना साधा
भीलवाड़ा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को राजस्थान के भीलवाड़ा में जनसभा को सम्बोधित किया. इस दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि कांग्रेस का चुनावी मुद्दा मोदी की 'जाति' और मोदी का 'बाप' है. उन्होंने कहा कि वे लोग पूछ रहे हैं कि मेरी जाति क्या है और मेरे बाप कौन हैं. क्या ये उनके चुनाव मुद्दे हैं. पीएम मोदी ने मुंबई हमले का भी जिक्र किया और कहा कि उस समय राजस्थान में चुनाव अभियान चल रहा था. कोई इस घटना की चर्चा भी करता था तो ये राजदरबारी हैं वो उछल पड़ते थे. ये राजदरबारी है और रागदरबारी गाने गाने की आदत बनी है और जो एयर कंडीशन कमरे में बैठ करके भाजपा हार जाये ऐसे गीत गाते रहते है वो ज़रा ये नज़ारा देखे ले. इस बार राजस्थान ने ठान ली है कि राजस्थान में फिर एक बार भाजपा सरकार बनाकर रहेंगे. विकास की यात्रा को एक और ताकत देंगे और नया इतिहास लिखेंगे. ये राजस्थान की धरती है, ये वीरों की धरती है और भीलवाड़ा पर कितने ही संकट आए लेकिन भीलवाड़ा ने कभी भी राणा प्रताप का साथ नहीं छोड़ा. 

साथ ही पीएम मोदी ने कहा, आज 26 नवंबर है, जब दिल्ली रिमोट कंट्रोल से चलता था, जब महाराष्ट्र में कांग्रेस की सरकार थी... तब 26/11 को मुंबई में आतंकवादियों ने हमला करके हमारे देश के लोगों को, जवानों को गोलियों से भून दिया था. आज उस आतंकवाद की घटना को 10 साल हो गए. 10 साल पहले 26 नवंबर को आतंकवाद की इतनी बड़ी घटना घटी, सारी दुनिया हिल गई थी और कांग्रेस उसमें से चुनाव जीतने का खेल खेल रही थी. वहीं कांग्रेस उस समय देश भक्ति का पाठ पढ़ाती थी, बाद में वही कांग्रेस सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाती रही.

राहुल गांधी ने अजमेर दरगाह में फूल और चादर चढ़ा की जियारत, पुष्कर के ब्रह्मा मंदिर में की पूजा

पीएम मोदी ने कहा कि कभी जम्मू में आए दिन बम धमाके होते थे, लेकिन आतंकियों को अब कश्मीर की धरती से निकलना भारी पड़ रहा है. हमने ऐसी लड़ाई लड़ी है. हिंदुस्तान कभी मुंबई हमले को भूलेगा नहीं. कानून अपना काम करता रहेगा. मैं देशवासियों को यह विश्वास दिलाता हूं. एक तरफ आतंकवाद और दूसरी तरफ नक्सलवाद निर्दोष लोगों को मौत के घाट उतार देते हैं.

राजस्थान: चुनाव से पहले कांग्रेस ने पूर्व मंत्री और पूर्व विधायकों सहित 28 को पार्टी से निकाला

पीएम ने साथ ही कहा कि कांग्रेस ने सवाल उठाया की सर्जिकल स्ट्राइक का वीडियो दिखाओ. क्या देश का सेना का जवान जब मौत को मुट्ठी में लेकर निकलता है तो हाथ में कैमरा लेकर जायेगा क्या?  आज हमने आतंकवाद के खिलाफ ऐसी लड़ाई लड़ी है कि आज आतंवादियों को कश्मीर की धरती से बाहर निकलना भी मुश्किल पड़ रहा है, मौत सीधे दिखाई पड़ रही है. हिन्दुस्तान कभी 26/11 को भूलेगा नहीं, और उसके गुनाहगारों को भी। कानून अपना काम करके रहेगा, मैं देशवासियों को इस बात का विश्वास दिलाता हूं. माओवादी आये दिन निर्दोषों को मौत के घाट उतार देते हैं. जिन नक्सलियों ने भरतपुर के जवान को पीठ पर वार करके मौत के घाट उतारा उन्हीं नक्सलियों को कांग्रेस के नेता क्रांतिकारी होने का सर्टिफिकेट दे रहे हैं.

पीएम मोदी की जाति को लेकर दिए बयान पर कांग्रेसी नेता सीपी जोशी को चुनाव आयोग का नोटिस, मांगा जवाब 

इसके अलावा उन्होंने कहा, मैं अपने काम का हिसाब दे रहा हूं लेकिन फिर भी कांग्रेस मेरे काम का हिसाब मांगती है. उनकी चार पीढ़ी और चायवाले के 4 साल मुकाबला करके देख लें. 4 पीढ़ियों तक हर गली हर पंचायत में कांग्रेस का की राज चलता था, लेकिन गांवों में शौचालय की सुविधा 40 प्रतिशत भी नहीं थी. लेकिन मोदी ने शौचालय की सुविधा 95 प्रतिशत कर दी. यह हिसाब हुआ कि नहीं हुआ. ये है मेरे काम का हिसाब. आप अपने 4 पीढियों का हिसाब दें.

 2019 का सेमीफाइनल: जाति-धर्म की बेताब सियासत
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan Assembly Election 2018, Assembly Election 2018, PM Modi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com