विज्ञापन
This Article is From Nov 30, 2018

रॉबर्ट्र वाड्रा को ED के समन पर अमित शाह ने पूछा- क्या अब जवाब दे सकते हैं राहुल गांधी?

राजस्थान में 7 दिसंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव 2018 के मद्देनजर कांग्रेस और बीजेपी दोनों एड़ी चोटी का जोर लगा रही है.

रॉबर्ट्र वाड्रा को ED के समन पर अमित शाह ने पूछा- क्या अब जवाब दे सकते हैं राहुल गांधी?
राजस्थान में अमित शाह ने कांग्रेस पर हमला बोला
  • कांग्रेस पर अमित शाह का ताबड़ोतड़ हमला.
  • राजस्थान के नागौर में अमित शाह ने की रैली.
  • रॉबर्ट्र वाड्रा पर भी जमकर हमला बोला.
जयपुर: राजस्थान में 7 दिसंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव 2018 के मद्देनजर कांग्रेस और बीजेपी दोनों एड़ी चोटी का जोर लगा रही है. चुनावी सभाओं में वोटरों को अपने पक्ष में करने के लिए कांग्रेस और बीजेपी में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. शुक्रवार को राजस्थान के नागौर में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला और कहा कि कांग्रेस को भारत माता की जय कहने में शर्म आती है. ये सोनिया माता की जयकार कर गौरवान्वित होते हैं. राजस्थान में बीजेपी की जीत का दावा करते हुए अमित शाह ने कहा कि ये भैरोंसिंह शेखावत जी और सुंदर सिंह भंडारी जी की भूमि है. यहां भाजपा सरकार अंगद का पांव है उसको कोई हिला नहीं सकता. बड़े बहुमत के साथ भाजपा की सरकार आने वाली है. 

अमित शाह ने कहा कि आज इंडियन एक्सप्रेस के फ्रंट पेज पर एक खबर कहती है कि एक कंपनी ने हजारों करोड़ों के लोन लिए और इसका कमीशन नेहरू परिवार के दामाद के पास गया जिसने 150 हेक्टेयर जमीन खरीदी. मैं राहुल गांधी से पूछना चाहता हूं कि अब क्या वह जवाब दे सकते हैं?

अपने सांसदों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर भड़के चंद्रबाबू नायडू, बोले-अमित शाह के खिलाफ भी हो एक्शन

नागौर में रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने वोटरों से कहा कि 'आपको कांग्रेस और भाजपा के बीच में निर्णय करना है एक ओर मोदी जी और वसुंधरा राजे के नेत्रित्व में देश भक्तों की टोली जैसी भाजपा खड़ी है और दूसरी ओर ना नेता है, ना नीति है और ना सिद्धांत है. ऐसी राहुल बाबा की टीम खड़ी है. फैसला आपको करना है.'

पूर्व IAS अधिकारी अपराजिता ने ज्वाइन की भाजपा, कहा- बड़े स्तर पर लोगों के लिए करना चाहती हूं काम

अमित शाह ने कहा कि राजस्थान में भाजपा की जो सरकार बनने वाली है उसकी नीव ये नागौर रखने वाला है. 2014 से हर चुनाव में कांग्रेस गई , महाराष्ट्र  , हरियाणा , झारखंड, लगातार हमने 14 राज्यों में हमने कांग्रेस को हराया है. 

अल्पसंख्यकों के आरक्षण पर बोले अमित शाह- बीजेपी धर्म के आधार पर कोटा न लागू करेगी और न किसी को करने देगी

अमित शाह ने कहा कि राहुल बाबा NPA का मुद्दा बना रहे हैं. ये जो NPA हो रहे हैं वो आपकी सरकार में हुए भ्रष्टाचार की वजह ये हो रहे हैं. एक कंपनी को हज़ार करोड़ का लोन मिला. उसका कमीशन इनके दामाद को मिला. जिससे बीकानेर में सैकड़ों एकड़ ज़मीन ली. राहुल बाबा नीरव मोदी, विजय माल्या को आपके समय लोन मिला. मोदी जी सरकार आते ही इन्हें सलाखों के पीछे डर सताने लगा. जो लोग भाग कर गए हैं उनसे एक एक पाई पैसा हम लाएंगे. 

मान गए ज्ञानदेव आहूजा, नामांकन वापस लेकर BJP में लौटे, पार्टी में मिला यह ओहदा

अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी नेहरू-गांधी परिवार की प्राइवेट लिमिटेड कंपनी बन गई है. कांग्रेस पार्टी को भारत माता की जय बोलने में शर्म आती है. कांग्रेस को न देश की चिंता है और न राजस्थान की चिंता है. हमने 2 लाख 63 हज़ार करोड़ राजस्थान के विकास के लिए दिए हैं. हमने सभी के लिए छोटी बड़ी योजनाएं मिला कर 129 योजना बनाई हैं. 

VIDEO: राजस्थान: युवाओं से मुखातिब हुए अमित शाह
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan Assembly Election 2018, Amit Shah, BJP President Amit Shah, Congress, Rajasthan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com