विज्ञापन
This Article is From Oct 31, 2017

प्रेम कुमार धूमल होंगे हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री पद के बीजेपी उम्मीदवार

प्रेम कुमार धूमल 1998-2003, 2007-2012 तक हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हैं. साथ ही प्रदेश अध्यक्ष के रूप में बीजेपी की कमान भी संभाल चुके हैं.

प्रेम कुमार धूमल होंगे हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री पद के बीजेपी उम्मीदवार
पीएम नरेंद्र मोदी के साथ प्रेम कुमार धूमल (फाइल तस्वीर)
नई दिल्ली: बीजेपी ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रेम कुमार धूमल को मुख्यमंत्री पद का अपना उम्मीदवार घोषित किया है. बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने इस बात का ऐलान किया. धूमल सुजानपुर से चुनावी मैदान में ताल ठोक रहे हैं. हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र की सुजानपुर विधानसभा सीट 2008 में हुए परिसीमन के बाद अस्तित्व में आई. अमित शाह ने एक चुनावी रैली में कहा, 'भाजपा हिमाचल प्रदेश में प्रेम कुमार धूमल के नेतृत्व में चुनाव लड़ने जा रही है.' भाजपा की जीत का दावा करते हुए उन्होंने कहा कि धूमल अभी पूर्व मुख्यमंत्री हैं और 18 दिसंबर के बाद, वे नए मुख्यमंत्री बनेंगे. बीजेपी के दिग्गज नेता प्रेम कुमार धूमल 1998-2003, 2007-2012 तक हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हैं. साथ ही प्रदेश अध्यक्ष के रूप में बीजेपी की कमान भी संभाल चुके हैं.

यह भी पढ़ें : हिमाचल प्रदेश में बीजेपी के चुनावी वादे : महिलाओं को सुरक्षा, माफिया पर लगेगी लगाम

धूमल 73 साल के हैं. इस लिहाज से दो साल मुख्यमंत्री रह सकते हैं. कांग्रेस ने मौजूदा मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को ही अपना सीएम उम्मीदवार घोषित किया है.

VIDEO : बीजेपी ने धूमल को बनाया सीएम उम्मीदवार उल्लेखनीय है कि 68-सदस्यीय हिमाचल प्रदेश विधानसभा के चुनाव के लिए 9 नवंबर को वोट डाले जाएंगे और मतगणना गुजरात विधानसभा चुनाव की मतगणना के साथ 18 दिसंबर को होगी.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Prem Kumar Dhumal, Himachal Assembly Polls 2017
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com