- तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री बने केजरीवाल
- केजरीवाल के साथ 6 मंत्रियों ने भी ली शपथ
- दिल्ली के BJP सांसदों ने समारोह से बनाई दूरी
आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक और संस्थापक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. उनके साथ केजरीवाल सरकार के पिछले कार्यकाल के सभी मंत्री- मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन, गोपाल राय, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन और राजेंद्र पाल गौतम ने भी मंत्री पद की शपथ ली. दिल्ली के रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण कार्यक्रम रखा गया. बताया जा रहा है कि करीब 40 हजार लोग रामलीला मैदान पहुंचे. शपथ समारोह में AAP ने 50 आम लोगों को बतौर मुख्य अतिथि बुलाया था. अरविंद केजरीवाल ने पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) और दिल्ली के सातों बीजेपी सांसदों को समारोह का न्योता दिया था लेकिन कार्यक्रम में न ही पीएम मोदी पहुंचे और न ही बीजेपी का कोई सांसद.
आम आदमी पार्टी की ओर से पीएम मोदी को आमंत्रण पत्र भेजा गया था. AAP ने दिल्ली के सातों बीजेपी सांसद मनोज तिवारी, डॉक्टर हर्षवर्धन, गौतम गंभीर, मीनाक्षी लेखी, हंसराज हंस, रमेश बिधूड़ी और प्रवेश वर्मा को भी शपथ ग्रहण समारोह में आने के लिए आमंत्रित किया था लेकिन पीएम मोदी वाराणसी दौरे की वजह से समारोह में नहीं पहुंचे. कार्यक्रम में बीजेपी सांसदों के नहीं आने की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है. शपथ ग्रहण समारोह में पंजाब से आम आदमी पार्टी के कई विधायक, पंजाब के सांसद भगवंत मान और राज्यसभा से आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह, सुभाष गुप्ता और एस. सी. गुप्ता भी मौजूद रहे.
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
बताते चलें कि अरविंद केजरीवाल दो बार दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले चुके हैं. 4 दिसंबर, 2013 को दिल्ली में विधानसभा चुनाव हुए थे. 8 दिसंबर को नतीजे आए. बीजेपी को 31, AAP को 28 और कांग्रेस को 8 सीटें मिली थीं. AAP और कांग्रेस ने मिलकर सरकार बनाई. 28 दिसंबर, 2013 को केजरीवाल ने पहली बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. पहले कार्यकाल के दौरान केजरीवाल ने बेबाकी से कई फैसले लिए थे. जिसके बाद उनकी तुलना नायक फिल्म के हीरो (अनिल कपूर) से की जाने लगी थी. सरकार गठन के बाद AAP और कांग्रेस के रिश्तों में खटास आ गई और 49 दिनों तक साझा सरकार चलाने के बाद 14 फरवरी, 2014 को केजरीवाल ने इस्तीफा दे दिया था. 2015 विधानसभा चुनाव में AAP ने 70 में 67 सीटें जीतकर रिकॉर्ड बना डाला था. केजरीवाल ने 14 फरवरी, 2015 को दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. (इनपुट IANS से भी)
VIDEO: केजरीवाल ने मंत्रियों के साथ की आगे की प्राथमिकताओं पर चर्चा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं