कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू (फाइल फोटो)
रायपुर:
छत्तीसगढ़ में हो रहे विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के लिए कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है. कांग्रेस ने यह सूची निर्वाचन आयोग को सौंपी है. इस सूची में राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जैसे कई बड़े नेता शामिल हैं. छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष शैलेष नितिन त्रिवेदी ने बुधवार को बताया कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के लिए राहुल गांधी, सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह चुनाव प्रचार के लिए आएंगे. उन्होंने बताया कि स्टार प्रचारकों की सूची में वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत, सुशील कुमार शिंदे, पीएल पुनिया, पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, गुलामनबी आजाद, राज बब्बर और ज्योतिरादित्य सिंधिया शामिल हैं. उन्होंने बताया कि इसके साथ ही पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू और मोहम्मद अजहरुद्दीन भी छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रचार करने आएंगे.
त्रिवेदी ने बताया कि राज्य के प्रमुख नेता प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल, ताम्रध्वज साहू, चरणदास महंत और टीएस सिंहदेव भी इस सूची में हैं. छत्तीसगढ़ में दो चरणों में चुनाव संपन्न होगा. प्रथम चरण में 12 नवंबर को 18 विधानसभा क्षेत्रों में तथा दूसरे चरण में 20 नवंबर को शेष 72 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होगा.
प्रथम चरण में 12 नवंबर को बस्तर क्षेत्र के जिले बस्तर, कांकेर, कोंडागांव, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा में तथा राजनांदगांव की 18 सीटों के लिए मतदान होगा. राज्य की दोनों प्रमुख पार्टियां भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस ने अभी तक उम्मीदवारों के नामों की घोषणा नहीं की है.
छत्तीसगढ़ में पिछले 15 वर्षों से कांग्रेस सत्ता से बाहर है तथा इस बार के चुनाव में वह सत्ता वापसी की कोशिश में है. उधर, भाजपा इस चुनाव में 65 से अधिक सीटों पर जीत के लक्ष्य के साथ चौथी बार सरकार बनाना चाहती है. राज्य में वर्ष 2013 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को 90 सीटों में से 49 सीटों पर तथा कांग्रेस को 39 सीटों पर जीत मिली थी. वहीं एक एक सीटों पर बसपा और निर्दलीय विधायक हैं.
(इनपुट भाषा से...)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Chhattisgarh Assembly Elections 2018, Star Campaigners, Congress