विज्ञापन
This Article is From Apr 13, 2017

एमसीडी चुनाव 2017: ईवीएम पर बीजेपी ने अरविंद केजरीवाल को याद दिलाया उनका ही ट्वीट

एमसीडी चुनाव 2017: ईवीएम पर बीजेपी ने अरविंद केजरीवाल को याद दिलाया उनका ही ट्वीट
दिल्ली बीजेपी के प्रवक्ता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा.
  • अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी लगातार ईवीएम सवाल उठा रही है
  • 3 फरवरी 2015 का अरविंद केजरीवाल का एक ट्वीट दिलाया याद
  • ईवीएम पर अरविंद केजरीवाल तब भी खराब होने का आरोप लगा रहे थे
नई दिल्ली: दिल्ली बीजेपी प्रवक्ता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा इन दिनों दिल्ली की आम आदमी पार्टी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को उनकी पार्टी और उनके ही तरीके से जवाब देने के जिम्मा उठाए हुए हैं.

दिल्ली में जहां चुनावों से पहले अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी लगातार ईवीएम सवाल उठा रही है ऐसे में बीजेपी ने 3 फरवरी 2015 का अरविंद केजरीवाल का एक ट्वीट फिर से रीट्वीट करते हुए कहा है कि ईवीएम पर अरविंद केजरीवाल तब भी खराब होने का आरोप लगा रहे थे और गड़बड़ियों की आशंक जता रहे थे. तब अरविंद केजरीवाल ने अपने ट्वीट में आरोप लगाया था कि दिल्ली कैंट की सीट पर एक मशीन में कोई भी बटन दबाने पर केवल बीजेपी की ही लाइट चल रही थी यानि केवल बीजेपी को ही वोट जा रहे थे.

उल्लेखनीय है कि इस चुनाव में मतगणना के बाद दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों में से 67 पर आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी ही जीते थे और दिल्ली में ऐतिहासिक जीत के साथ पार्टी की सरकार बनी थी. पार्टी ने 15 सालों तक दिल्ली में सरकार चलाने वाली कांग्रेस को सूपड़ा साफ कर दिया था और बीजेपी को ऐसी पटखनी दी थी कि वह केवल तीन सीट पर सिमट के रह गई थी. बीजेपी भी इतने मत प्रतिशत हासिल नहीं कर पाई थी कि नेता विपक्ष का पद मिले, लेकिन दिल्ली की आम आदमी पार्टी की  सरकार और अरविंद केजरीवाल ने नेता विपक्ष का पद बीजेपी को देने का फैसला किया था.

अब दिल्ली बीजेपी के प्रवक्ता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने एक ट्विट कर कहा है कि पहले भी अरविंद केजरीवाल ईवीएम का मुद्दा बनाते रहे हैं. और कहा कि अगर केजरीवाल जीत जाते हैं तो कहते हैं कि हमारा कमाल और अगर हार गए तो आरोप लगाते हैं कि ईवीएम खराब है.

 

तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने एनडीटीवी से बातचीत में कहा कि हार के लिए केजरीवाल हमेशा से बहाना बनाते रहे हैं. उन्होंने  कहा कि अगर अरविंद केजरीवाल 2015 में हार जाते तो बहाना बनाते. तब उनका कहना होता कि हमने तो पहले ही कहा था कि ईवीएम में गड़बड़ी है. वहीं बग्गा ने कहा कि वाराणसी में हारने के बाद केजरीवाल ने कहा था कि 3 लाख वोट फर्जी हैं. हार जातें हैं तब लोकतंत्र का अपमान करते. यह अरविंद केजरीवाल की आदत है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tejinder Pal Singh Bagga, BJP, MCD Elections 2017, AAP, Arvind Kejriwal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com