उत्तर प्रदेश की उन्नाव लोकसभा सीट से कांग्रेस ने इस बार फिर अनु टंडन को टिकट दिया है. इस सीट से बीजेपी के 'बयानवीर' सांसद साक्षी महराज अभी सांसद हैं. जिनको साल 2014 के लोकसभा चुनाव में 518834 वोट मिले थे. दूसरे नंबर पर सपा के अरुण शंक थे जिनको 208661 वोट मिले थे. बीएसपी तीसरे नंबर पर थी जिसे 200176 वोट मिले थे. वहीं कांग्रेस प्रत्याशी अनु टंडन को 197098 वोट मिले थे. आपको बता दें कि उन्नाव सीट मध्य उत्तर प्रदेश की सीट है. जो लखनऊ, कानपुर के राजनीतिक मिजाज से भी प्रभावित होती. पिछली बार मोदी लहर में साक्षी महाराज को बड़ी जीत मिली थी. उनको 43 फीसदी से ज्यादा वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर रही समाजवादी पार्टी को मात्र 17.37 फीसदी वोट मिले. आजादी के बाद हुए चुनावों में कांग्रेस लगातार 6 बार इस सीट से जीतती रही और कुल 9 बार यह सीट उसके खाते में जा चुकी है.
Congress releases first list of 15 candidates for Lok Sabha elections. 11 from Uttar Pradesh and 4 from Gujarat. Sonia Gandhi to contest from Rae Bareli and Rahul Gandhi to contest from Amethi. pic.twitter.com/PZI4TlJfC6
— ANI (@ANI) March 7, 2019
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
लोकसभा चुनाव के लिए सपा ने जारी की दूसरी सूची, डिंपल यादव का भी नाम, यहां से लड़ेंगी चुनाव
साल 2009 के लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस प्रत्याशी अनु टंडन ने यहां पर जीत दर्ज की थी. बीजेपी के देव बक्श सिंह भी इस सीट से लगतार तीन बार सांसद बन चुके हैं. जबकि एक-एक बार इस सीट से बीएसपी और समाजवादी पार्टी यहां से चुनाव जीत चुकी है.
पिछली बार चौथे नंबर पर थे सलमान खुर्शीद, इस बार कांग्रेस ने फिर दिया है फर्रुखाबाद से टिकट
सपा-बसपा गठबंधन के तहत इस बार यहां से समाजवादी पार्टी अपना प्रत्याशी उतारेगी. हालांकि अभी तक नाम तय नहीं किया गया है. वहीं बात करें साक्षी महाराज की तो अपने बयानों की वजह से वह कई बार बीजेपी और पीएम मोदी की मुश्किल में डाल चुके हैं और बीते पांच सालों में उनको कई आलाकमान समझा भी चुका है. अब देखने वाली बात यह होगी कि उनको पार्टी इस बार टिकट देती है या नहीं. खबर है कि बीजेपी इस बार सांसदों का रिपोर्ट कार्ड ही देखकर दोबारा टिकट देगी.
साक्षी महाराज फिर फंसे विवादों में, नाइट क्लब का किया उद्घाटन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं