विज्ञापन
This Article is From Mar 24, 2019

महाराष्ट्र : कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक चव्हाण का कथित ऑडियो टेप आया सामने, बोले- मैं इस्तीफा देने के मूड में हूं

अशोक चव्हाण (Ashok Chavan) कथित तौर पर यह कहते सुनाई दे रहे हैं कि वह इस्तीफा देना चाहते हैं क्योंकि उम्मीदवारों के चयन पर उनकी राय को पार्टी नेतृत्व नहीं सुन रहा है.

Also Read in
महाराष्ट्र : कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक चव्हाण का कथित ऑडियो टेप आया सामने,  बोले- मैं इस्तीफा देने के मूड में हूं
अशोक चव्हाण (Ashok Chavan) कथित ऑडियो टेप सामने आया है.
नई दिल्ली:

लोकसभा चुनाव का बिगुल बजने के साथ ही सरगर्मिया भी बढ़ गई हैं. कुछ राजनीतिक पार्टियां चुनाव के लिए उम्मीदवारों का नाम घोषित कर चुकी हैं, तो कुछ घोषित करने के क्रम में हैं. टिकट बंटवारे को लेकर कुछ राजनीतिक पार्टियों से असंतोष की खबरें भी आईं. अब ताजा मामला कांग्रेस से जुड़ा है. महाराष्ट्र में शनिवार को एक ऑडियो टेप सामने आया जिसमें कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक चव्हाण (Ashok Chavan) कथित तौर पर यह कहते सुनाई दे रहे हैं कि वह इस्तीफा देना चाहते हैं क्योंकि उम्मीदवारों के चयन पर उनकी राय को पार्टी नेतृत्व नहीं सुन रहा है.

2जी' के बाद कांग्रेस को 'आदर्श' में मिली राहत, पूर्व मुख्‍यमंत्री अशोक चव्हाण पर नहीं चलेगा केस

हालांकि चव्हाण (Ashok Chavan) ने कहा कि उन्हें ऐसे किसी टेप की कोई जानकारी नहीं है. उन्होंने इस बात को स्वीकार किया कि चंद्रपुर लोकसभा सीट के लिए विनायक बांगड़े के चयन को लेकर पार्टी में असंतोष था. वायरल हुए ऑडिया टेप में चंद्रपुर से पार्टी के कार्यकता राजूरकर उम्मीदवार के चयन को लेकर शिकायत करते नजर आ रहे हैं. पार्टी वहां जीत सुनिश्चित मान कर चल रही है. चव्हाण उनसे कांग्रेस की केन्द्रीय चुनाव समिति के प्रमुख मुकुल वासनिक से बात करने के लिए कहते सुनाई दे रहे हैं. चव्हाण  (Ashok Chavan) को इसमें कहते हुए सुना जा सकता है, ‘कोई मेरी नहीं सुन रहा है और मैं इस्तीफा देने के मूड में हूं'. (इनपुुट-भाषा से भी)

आदर्श घोटाला : महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण पर चलेगा केस, राज्यपाल ने दी अनुमति 

महाराष्ट्र में 48 सीटें, 4 चरणों में मतदान 
11 अप्रैल: वर्धा, रामटेक, नागपुर, भंडारा-गोंदिया, गढ़चिरौली-चिमूर, चंद्रपुर, यवतमाल-वाशिम
18 अप्रैल : बुलढाना, अकोला, अमरावती, हिंगोली, नांदेड़, परभणी, बीड, उस्मानाबाद, लातूर, सोलापुर
23 अप्रैल: जलगांव, रावेर, जालना, औरंगाबाद, रायगढ़, पुणे, बारामती, अहमदनगर, मढ़ा, सांगली, सातारा, रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग, कोल्हापुर, हटकानांगले
29 अप्रैल: नंदूरबार, धुले, डिंडोरी, नासिक, पालघर, भिवंडी, कल्याण, ठाणे, मुंबई, मुंबई उत्तर-पश्चिम, मुंबई उत्तर-पूर्व, मुंबई उत्तर-मध्य, मुंबई दक्षिण-मध्य, मुंबई दक्षिण, मावल, शिरूर, शिर्डी 

VIDEO: लोकसभा चुनाव का हुआ शंखनाद

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ashok Chavan, Ashok Chavan Audio Tape, LokSabhaPolls2019, Maharashtra
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com