- भवनाथपुर विधानसभा सीट पर हैं सबसे ज्यादा उम्मीदवार
- ज्यादातर सीटों पर कांग्रेस और बीजेपी के बीच है टक्कर
- पहले चरण में 189 उम्मीदवार आजमा रहे हैं किस्मत
झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को पहले चरण में 13 सीटों पर मतदान हो रहा है. इस बार कुल 189 उम्मीदवार मैदान में हैं और ज्यादातर सीटों पर कड़ा मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस की बीच में देखा जा रहा है. इस चरण में कई दिग्गजों की साख भी दांव पर लगी है. चतरा सीट पर आरजेडी से बीजेपी में आए आरजेडी के पूर्व राष्ट्रीय सचिव और विधायक जनार्दन पासवान और आरजेडी के ही सत्यानंद भोक्ता के बीच मुकाबला है. गुमला सीट पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मिसिर कुजूर और जेएमएम के भूषण तिर्की के बीच कड़ी टक्कर है.
बिशुनपुर सीट पर मौजूदा विधायक जेएमएम के चमरा लिंडा की किस्मत दांव पर लगाी है. लोहादरगा में कांग्रेस से बीजेपी में आए मौजूदा विधायक सुखदेव भगत और प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष रामेश्वर उरांव के बीच मुकाबला है. मनिका से आरजेडी से कांग्रेस में आए रामचंद्र सिंह की साथ दाव पर है.
-
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे -
क्या AI को इंसान जैसा माना जाना चाहिए? सुनिए स्वामी सर्वप्रियानंद का जवाब -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद -
दीप प्रज्वलन से हुआ NDTV वर्ल्ड समिट 2026 का शानदार आगाज़ -
मोहिनी डे की धुनों ने जीता दिल, शानदार अंदाज में शुरू हुआ NDTV वर्ल्ड समिट -
मोहिनी डे के म्यूजिक से सजी NDTV वर्ल्ड समिट 2026 की शुरुआत -
NDTV World Summit 2026: 9 साल की उम्र से म्यूजिक इंडस्ट्री में काम कर रही हैं मोहिनी डे, पिता थे पहले टीचर -
NDTV World Summit 2026: PM मोदी से जयशंकर तक... NDTV के मंच पर आज दुनिया की नजर -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज
झामुमो ने जारी किया ‘निश्चय पत्र', पिछड़ों को 27 प्रतिशत आरक्षण देने का किया वादा
पांकी विधानसभा सीट पर मौजूदा विधायक कांग्रेस के देवेंद्र सिंह बिट्टू और जेएमएम से बीजेपी में आए शशिभूषण मेहता के बीच कड़ा मुकाबला है. उधर डाल्टनगंज से पूर्व मंत्री और कांग्रेस ते कृष्णा नंद त्रिपाठी चुनाव लड़ रहे हैं.
बिश्रामपुर सीट पर बीजेपी के रामचंद्रचंद्रवंशी और कांग्रेस के चंद्रशेखर दूबे के बीच कड़ी टक्कर है. हुसैनाबाद सीट पर आजसू के कुशवाहा शिवपूजन मेहता मुख्य उम्मीदवार हैं. गढ़वा सीट पर मौजूदा विधायक बीजेपी प्रत्याशी सत्येन्द्रनाथ तिवारी और जेएमएम के उम्मीदवार मिथलेश ठाकुर के बीच कड़ा मुकाबला है.
महाराष्ट्र के हाथ से फिसलने पर बीजेपी ने झोंकी झारखंड में ताकत
भवनाथपुर सीट पर पूर्व मंत्री और अपनी पार्टी एनजेएसएम का बीजेपी में विलय करने वाले भानू प्रताप शाही मुख्य उम्मीदवार हैं. वे इस सीट से मौजूदा विधायक भी हैं. उनका मुकाबला कांग्रेस के पूर्व विधायक और निर्दलीय उम्मीदवार अनंत प्रताप देव और जेवीएम के विजय कुमार केसरी से है.
बता दें भवनाथपुर सीट पर सबसे ज्यादा करीब 28 उम्मीदवार चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. वहीं सबसे कम 9 प्रत्याशी चतरा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. मुख्य निर्वाचन अधिकारी विनय कुमार चौबे ने बताया कि इनके अलावा गुमला(एससी) सीट से 12, बिशुनपुर (एसटी) सीट से 12, लोहरदगा (एसटी) सीट से 11,मनिका (एसटी) सीट के लिए 10, लातेहार (एससी) सीट के लिए 11, पांकी सीट केलिए 15, डाल्टेनगंज सीट के लिए 15, विश्रामपुर सीट के लिए 19, छतरपुर(एससी) सीट के लिए 12, हुसैनाबाद सीट के लिए 19 और गढ़वा सीट के लिए 16उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं.
झारखंड में बोले पीएम मोदी- ''नई बसें, ट्रक, टैंपो, के माध्यम से तो रोज़गार मिल ही रहा है...''
झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 13 सीटों के लिए रविवार को कुल 4,892 मतदान केन्द्रों पर मतदान होना है, जिनमें से1,262 मतदान केन्द्रों से वेबकास्टिंग की जाएगी. 13 सीटों पर शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से चुनाव कराने के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. उन्होंने कहा कि इन 13 सीटों के लिए कुल 4,892 मतदान केंद्र बनाए गए हैं जिनमें शहरी क्षेत्र में सिर्फ 307 और ग्रामीण इलाके में शेष 4,585 मतदान केंद्र हैं.
VIDEO: 13 सीटों के लिए झारखंड में वोटिंग शुरू
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं