विज्ञापन
This Article is From Nov 22, 2017

गुजरात विधानसभा चुनाव से ठीक पहले हलचल चरम पर, अब कपिल सिब्बल ने हार्दिक पटेल के प्रस्ताव पर यह कहा..

इसके बाद कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने कहा, हार्दिक के सभी प्रस्ताव संविधान के अनुसार हैं और हम कुछ भी असंवैधानिक नहीं करते.

गुजरात विधानसभा चुनाव से ठीक पहले हलचल चरम पर, अब कपिल सिब्बल ने हार्दिक पटेल के प्रस्ताव पर यह कहा..
कपिल सिब्बल की फाइल फोटो
  • कपिल सिब्बल ने कहा, हार्दिक पटेल का प्रस्ताव संवैधानिक है
  • बोले, हम कुछ भी असंवैधानिक नहीं करते
  • कपिल ने कहा, आरक्षण का वह फॉर्म्युला संविधान के दायरे में ही है
नई दिल्ली: गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीख करीब आते आते दोनों प्रमुख पार्टियों के बीच की गर्मी भी बढ़ती दिख रही है. बुधवार को पाटीदार नेता हार्दिक पटेल के प्रेस कॉन्फ्रेंस करने के बाद गुजरात के डेप्युटी सीएम नितिन पटेल ने भी मीडिया को संबोधित किया जिसमें उन्होंने कहा हार्दिक पटेल भी जानते हैं कि 50 फीसदी से ज्यादा आरक्षण संभव नहीं. इसके बाद कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने कहा, हार्दिक के सभी प्रस्ताव संविधान के अनुसार हैं और हम कुछ भी असंवैधानिक नहीं करते.

मुझे मिला था 1200 करोड़ का ऑफर, हार्दिक ने बीजेपी पर लगाए ये 10 आरोप

कपिल सिब्बल ने कहा कि हार्दिक पटेल ने जो प्रस्ताव दिया है, आरक्षण का वह फॉर्म्युला संविधान के दायरे में ही है. बता दें कि नितिन पटेल ने हार्दिक पटेल की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद पाटीदार नेता पर निशाना साधते हुए कहा कि मूर्ख ने दरख्वास्त दी, मूर्ख ने मान ली, और दूसरे को मूर्ख बोलते हैं.

VIDEO- कांग्रेस ने मानी आरक्षण की मांग : हार्दिक पटेल


उन्होंने कहा कि मूर्खों को कांग्रेस का फॉर्म्युला मंजूर हो गया है. हार्दिक को कांग्रेस लॉलीपॉप दे रही है. वह उन्हें आरक्षण का झांसा दे रही है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gujarat Assembally Election 2017, Hardik Patel, Kapil Sibal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com