विज्ञापन
This Article is From Apr 13, 2019

बालाकोट हमले का जिक्र करते हुए वोट मांगने की पीएम मोदी की अपील पर यह कार्रवाई कर रहा चुनाव आयोग

पाकिस्तान के बालाकोट में भारतीय वायुसेना के हवाई हमले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण में टिप्पणियां की थीं, मामले की जांच कर रहा चुनाव आयोग

बालाकोट हमले का जिक्र करते हुए वोट मांगने की पीएम मोदी की अपील पर यह कार्रवाई कर रहा चुनाव आयोग
पीएम नरेंद्र मोद ने नौ अप्रैल को महाराष्ट्र के लातूर में चुनावी रैली को संबोधित किया था.
  • मोदी ने कहा था, हवाई हमला करने वालों को अपना वोट समर्पित कर सकते हैं क्या
  • महाराष्ट्र के लातूर के औसा में नौ अप्रैल को एक रैली में मोदी की टिप्पणी
  • पीएम मोदी की टिप्पणी प्रथम दृष्टया आयोग के आदेशों का उल्लंघन
नई दिल्ली:

चुनाव प्रचार के दौरान भारतीय वायुसेना के पाकिस्तान के बालाकोट पर हवाई हमले का उल्लेख करते हुए वोट मांगने के पीएम नरेंद्र मोदी के आह्वान को चुनाव आयोग ने गंभीरता से लिया है. चुनाव आयोग (Election Commission) पहली बार मतदान करने जा रहे मतदाताओं से बालाकोट हवाई हमले के नाम पर अपना वोट डालने की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) की अपील की जांच कर रहा है.

गौरतलब है कि चुनाव आयोग (EC) ने चुनाव प्रचार में सशस्त्र बलों के नाम का इस्तेमाल नहीं करने को लेकर राजनीतिक दलों को निर्देश दिया था. निर्देश का उल्लंघन हुआ है कि नहीं इसका पता लगाने के लिए यह जांच की जा रही है. सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.

माना जा रहा है कि आयोग ने इस सिलसिले में महाराष्ट्र में चुनाव अधिकारियों से ब्योरा मांगा है. बताया जा रहा है कि स्थानीय चुनाव अधिकारियों ने यहां चुनाव आयोग से कहा है कि सशस्त्र बलों पर मोदी (PM Modi) की टिप्पणी प्रथम दृष्टया इसके आदेशों का उल्लंघन है.

PM मोदी पहली बार वोट डालने वाले युवाओं से बोले- आपका पहला वोट पुलवामा के शहीदों के नाम समर्पित हो सकता है क्या?

महाराष्ट्र के लातूर के औसा में एक रैली को संबोधित करते हुए नौ अप्रैल को मोदी (PM Narendra Modi) ने कहा था, ‘‘आप हवाई हमला करने वालों को अपना पहला वोट समर्पित कर सकते हैं क्या.''

VIDEO : मोदी ने कहा, वीर जवानों और शहीदों को समर्पित करें वोट

(इनपुट भाषा से)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
LoskabhaPolls2019, Election Commission, Appeal Of PM Modi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com