विज्ञापन
This Article is From May 12, 2019

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल बोले-बीजेपी के अलावा किसी भी पार्टी का साथ देने को तैयार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि चुनावों के बाद वह भाजपा के अलावा किसी भी ऐसी पार्टी का समर्थन करने के लिए तैयार होंगे जो राष्ट्रीय राजधानी को पूर्ण राज्य के दर्जे का समर्थन करेगी.

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल बोले-बीजेपी के अलावा किसी भी पार्टी का साथ देने को तैयार
आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल.
नई दिल्ली:

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि चुनावों के बाद वह भाजपा के अलावा किसी भी ऐसी पार्टी का समर्थन करने के लिए तैयार होंगे जो राष्ट्रीय राजधानी को पूर्ण राज्य के दर्जे का समर्थन करेगी.आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक ने एक साक्षात्कार में कहा कि उनका एकमात्र उद्देश्य मोदी-शाह को सत्ता में वापस आने से रोकना है और इसके लिए वे किसी भी पार्टी का समर्थन करेंगे.केजरीवाल ने कहा, ‘‘हम दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने वालों का समर्थन करेंगे. हमारा एकमात्र उद्देश्य मोदी-शाह की जोड़ी को सत्ता में वापसी करने से रोकना है. केंद्र में जो भी आता है, हमें उससे कोई समस्या नहीं है.''उन्होंने दावा किया कि लोग दिल्ली विशेषकर शिक्षा, स्वास्थ्य, पानी, बिजली और सड़क के क्षेत्रों में आप के कामों से ‘‘बहुत खुश''है.

केजरीवाल ने कहा, ‘‘लेकिन दिल्ली के लोग यह भी देख रहे हैं कि दिल्ली सरकार के काम में कितनी बाधाएं पैदा हो रही हैं क्योंकि यह पूर्ण राज्य नहीं है. इस बार लोग दिल्ली की राह से उन बाधाओं को दूर करने के लिए मतदान करेंगे.''मुख्यमंत्री ने कहा कि एक बार पूर्ण राज्य की मांग पूरी होने पर राष्ट्रीय राजधानी के विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी.उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के सांसद दिल्ली के लोगों के प्रति ‘‘निष्ठावान'' नहीं है.उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘दिल्ली के लोगों को सोचना चाहिए कि यदि भाजपा के सभी सातों उम्मीदवार जीत गये तो वे राष्ट्रीय राजधानी के लोगों के प्रति निष्ठावान नहीं रहेंगे. यदि कल, मेट्रो किराया बढ़ जाता है तो आपके भाजपा सांसद अपनी आवाज नहीं उठा सकते, वे सीलिंग के खिलाफ आवाज नहीं उठा सकते.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Arvind Kejriwal, AAP, BJP
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com