कांग्रेस उम्मीदवार वंतेरू प्रताप रेड्डी के यहां छापा पड़ा था
नई दिल्ली:
तेलंगाना के गजवेल विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार वंतेरू प्रताप रेड्डी ने कथित तौर पर आत्मदाह की कोशिश की है. शिकायत मिली थी कि उनके घर पर मतदाताओं के बीच बांटने के लिए धन रखा हुआ है, जिसके बाद कोमपल्ली स्थित उनके घर की तलाशी ली गई. इसी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव भी चुनाव लड़ रहे हैं. पुलिस ने मंगलवार को बताया कि चुनाव अधिकारियों का एक उड़न दस्ता पुलिस के साथ सोमवार रात रेड्डी के घर पहुंचा, लेकिन नेता और उनके समर्थकों ने अधिकारियों को उनका काम नहीं करने दिया जिससे वहां तनाव के हालात बन गए.
KCR पर पीएम मोदी का तंज: निजामाबाद को लंदन बनाने वाले थे सीएम, मैंने पायलट को बोला चलो देखकर आते हैं
तलाशी के दौरान ही रेड्डी ने अचानक खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उनके प्रयास को विफल कर दिया. पुलिस उपायुक्त (बालानगर क्षेत्र) पी वी पद्मजा ने पीटीआई-भाषा को बताया कि तलाशी के दौरान कुछ नहीं मिला.
अल्पसंख्यकों के आरक्षण पर बोले अमित शाह- बीजेपी धर्म के आधार पर कोटा न लागू करेगी और न किसी को करने देगी
उन्होंने कहा, ‘‘ रेड्डी और उनके समर्थकों ने अधिकारियों और पुलिस के साथ दुर्व्यवहार किया.'' उन्होंने बताया कि रेड्डी और उनके समर्थकों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत आत्महत्या का प्रयास करने, सरकारी कर्मचारी के कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज किया गया है. तेलंगाना में सात दिसंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं.
ओवैसी का कांग्रेस पर सनसनीखेज आरोप
इनपुट : भाषा

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Telangana News, Telangana Assembly Elections 2018