विज्ञापन
This Article is From May 14, 2019

कोलकाता में अमित शाह के रोड शो में BJP-TMC समर्थकों के बीच हाथापाई, आगजनी और पत्थरबाजी भी, देखें VIDEO

Amit Shah Rally In Kolkata: कोलकाता में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह (Amit Shah) के रोड शो के दौरान हुई झड़प के बाद आगजनी और पत्थरबाजी की घटनाएं हुईं.

Also Read in
कोलकाता में अमित शाह के रोड शो में BJP-TMC समर्थकों के बीच हाथापाई, आगजनी और पत्थरबाजी भी, देखें VIDEO
Amit Shah Rally In Kolkata: कोलकाता में अमित शाह की रैली के दौरान हंगामा.
  • अमित शाह की रैली में हंगामा
  • टीएमसी-बीजेपी समर्थक भिड़े
  • आगजनी और पत्थरबाजी भी हुई
कोलकाता:

Amit Shah Rally In Kolkata: कोलकाता में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह (Amit Shah) के रोड शो के दौरान हुई झड़प के बाद आगजनी और पत्थरबाजी की घटनाएं हुईं. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कोलकाता में कॉलेज स्ट्रीट पर भाजपा प्रमुख अमित शाह (Amit Shah) के रोड शो का काफिला गुजरने के दौरान कुछ TMC समर्थकों ने काले झंडे दिखाए, जिसे लेकर बीजेपी के कार्यकर्ताओं के साथ टकराव हुआ और कुछ लोग घायल भी हुए हैं. इसकी बाद पत्थरबाजी की भी घटनाएं हुईं. दोनों ओर से पत्थरबाज़ी भी हुई और लाठी-डंडे भी चले. पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया और आंसू गैस छोड़े.

बता दें कि आगामी 19 मई को लोकसभा चुनावों के अंतिम चरण के मतदान से पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने मंगलवार को अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के समर्थन में कोलकाता में रोड शो किया. रोड शो शाम 4:30 बजे कोलकाता के एस्प्लेनेड इलाके से शुरू हुआ और उत्तरी कोलकाता में स्वामी विवेकानंद भवन पर जाकर खत्म हुआ. शाह उत्तरी कोलकाता से भाजपा उम्मीदवार राहुल सिन्हा और दक्षिणी कोलकाता से पार्टी उम्मीदवार चंद्र कुमार बोस के साथ एक सुसज्जित ट्रक पर खड़े होकर सड़क के दोनों तरफ मौजूद लोगों की भीड़ का अभिवादन कर रहे थे.

भाजपा अध्यक्ष के काफिले के आगे राज्य और देश के विभिन्न हिस्सों की संस्कृतियों को प्रदर्शित करती झांकी चल रही थी. भाजपा के झंडे लहराते हुए पार्टी के समर्थकों को 'जय श्री राम', 'नरेंद्र मोदी जिंदाबाद' और 'अमित शाह जिंदाबाद' के नारे लगाते सुना गया. रोड शो में भगवान राम और हनुमान की तरह सजे-धजे लोग भी देखे गए.

आपको बता दें कि अभी आखिरी चरण का चुनाव बाकी है. इस चरण में 8 राज्यों की 59 संसदीय सीटों के लिए मतदान होना है. इसमें  मध्य प्रदेश की देवास, उज्जैन, मंदसौर, रतलाम, धार, इंदौर, खरगोन, खंडवा, उत्तर प्रदेश की महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, बांसगांव, घोसी, सालेमपुर, बलिया, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, मिर्जापुर, रॉबर्ट्सगंज, बिहार की नालंदा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, सासाराम, काराकट, जहानाबाद, झारखंड की राजमहल, दुमका, गोड्डा और पश्चिम बंगाल की मथुरापुर, डायमंड हार्बर, जाधवपुर, कोलकाता दक्षिण, कोलकाता उत्तर, दमदम, बारासात, बशीरहाट, जयनगर की सीटें भी शामिल हैं. यह सभी सीटें बीजेपी के लिहाज से काफी अहम हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amit Shah, Amit Shah Roadshow, West Bengal, LokSabhaPolls2019, Elections 2019
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com