विज्ञापन
This Article is From Nov 24, 2019

बीजेपी अपने वादे पूरे करती है, अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनेगा : राजनाथ सिंह

झारखंड में विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पलामू में एक रैली को संबोधित किया

बीजेपी अपने वादे पूरे करती है, अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनेगा : राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने झारखंड के पलामू में चुनावी सभा को संबोधित किया.
रांची:

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण किया जाएगा. झारखंड में विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता ने पलामू में एक रैली में कहा, "भाजपा अपने वादे को पूरा करती है. लोग कहते थे कि भाजपा केवल वादे करती है लेकिन हमने सभी वादे पूरे किए हैं. अब (अनुच्छेद 370 को हटाने के बाद) एक कानून है. अब देश में एक कानून है. हमने तीन तलाक को समाप्त करने के लिए कानून बनाया. अयोध्या में एक भव्य राम मंदिर का निर्माण किया जाएगा."

यह कहते हुए कि भाजपा ने दूसरी सरकारों से तेजी से कार्य किया है, उन्होंने वादा किया कि देश में 2022 तक हर परिवार के पास अपना घर होगा. उन्होंने कहा, "गरीब लोगों ने कभी नहीं सोचा था कि गैस सिलेंडर उनके घरों तक पहुंच पाएगा. मैं मुख्यमंत्री रघुबर दास को मुफ्त सिलेंडर के साथ-साथ गैस स्टोव प्रदान करने के लिए शुक्रिया कहूंगा. सरकार ने फैसला किया है कि लोगों को कुओं से पानी नहीं लाना होगा. हम हर घर तक पीने का पानी पहुंचाना सुनिश्चित करेंगे. बिजली हर गांव तक पहुंच चुकी है."

रक्षा मंत्री ने यह भी कहा कि राज्य ने बड़े हद तक नक्सली संकट पर नियंत्रण किया है. उन्होंने कहा, "नक्सली चुनाव से पहले कुछ गतिविधियों को अंजाम देने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन किसी को भी बंदूक उठाने की अनुमति नहीं दी जाएगी. नक्सलियों को आपराधिक गतिविधियां बद करनी चाहिए."

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ram Mandir, Ayodhya, Rajnath Singh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com