विज्ञापन
This Article is From Nov 17, 2017

गुजरात विधानसभा चुनाव : बीजेपी ने 70 उम्‍मीदवारों की पहली सूची की जारी, गोधरा से यह होंगे प्रत्याशी...

गुजरात चुनावों के लिए बीजेपी ने उम्‍मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. बीजेपी ने पहली लिस्ट में 70 उम्‍मीदवारों की सूची जारी की है. बीजेपी ने गुजरात के मौजूद सीएम विजय रुपाणी को राजकोट पश्चिम से उम्‍मीदवार बनाया है. 

गुजरात विधानसभा चुनाव : बीजेपी ने 70 उम्‍मीदवारों की पहली सूची की जारी, गोधरा से यह होंगे प्रत्याशी...
गुजरात विधानसभा चुनावों के लिए बीजेपी ने जारी की उम्‍मीदवारों की पहली सूची (फाइल फोटो)
  • गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने तय किए उम्मीदवार
  • आज पहली सूची जारी की है
  • 70 उम्मीदवारों की सूची जारी की है
अहमदाबाद: गुजरात विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बीजेपी ने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट आज जारी कर दी है. बीजेपी ने कांग्रेस के उन चार विधायकों को भी टिकट दिया है जिन्‍होंने राज्‍यसभा चुनाव के दौरान बीजेपी का समर्थन किया था. वहीं, बीजेपी ने पहली लिस्‍ट में एक मौजूद विधायक का टिकट काटा है. पहली सूची में बीजेपी ने 12 पटेल उम्‍मीदवारों को टिकट दिया है. बीजेपी ने गोधरा सीट पर बीजेपी में कांग्रेस से शामिल हुए विधायक सी के राउलजी को टिकट दिया है.

गुजरात के सीएम विजय रूपाणी बोले- विकास पागल नहीं हुआ है, वो पागल हो गए हैं

बीजेपी ने पहली लिस्ट में 70 उम्‍मीदवारों की सूची जारी की है. बीजेपी ने गुजरात के मौजूद सीएम विजय रुपाणी को राजकोट पश्चिम से उम्‍मीदवार बनाया है.

नीचे दी गई तस्वीरों में देखें पूरी लिस्ट
 
gujarat bjp
 
gujarat bjp
 
gujarat bjp
gujarat bjp


VIDEO- पाटीदारों को और करीब लाने में कितनी कामयाब होगी कांग्रेस?


बीजेपी ने जीतू वाघाणी को भावनगर, नितिन पटेल को मेहसाणा से, अंजान से वासणभाई अहीर, वाव से शंकरभाई चौधरी को उम्‍मीदवार बनाया है. धराद से परबतभाई पटेल, दीयोदर से केशाजी चौहाण को बीजेपी ने उम्‍मीदवार बनाया है.

बुधवार को नयी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में उम्मीदवारों के नाम को अंतिम रूप दिया गया था. बैठक में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह समेत अनेक वरिष्ठ नेता तथा गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी आदि शामिल हुए थे. उस दिन हालांकि सूची जारी नहीं की गई थी. उल्लेखनीय है कि गुजरात विधानसभा की 182 सीटों के लिए 9 दिसंबर और 14 दिसंबर को दो चरणों में मतदान होना है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
BJP, BJP Candidate List, Gujarat Election 2017
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com