विज्ञापन
This Article is From Apr 26, 2019

अखिलेश यादव बोले-कल रैली में सांड ज्ञापन देने घुस आया,BJP सरकार का गुस्सा सिपाही पर निकाला डाला

अखिलेश यादव ने कन्नौज की रैली में सांड के घुसकर उत्पात मचाने पर बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है.

अखिलेश यादव बोले-कल रैली में सांड ज्ञापन देने घुस आया,BJP सरकार का गुस्सा सिपाही पर निकाला डाला
अखिलेश यादव की कन्नौज रैली में सांड ने किया उत्पात तो साधा बीजेपी सरकार पर निशाना.

अखिलेश यादव ने कन्नौज की रैली में सांड के घुसकर उत्पात मचाने पर बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने ट्वीट कर कहा- कल रैली में एक सांड में अपना ज्ञापन देने घुस आया और भाजपा सरकार का गुस्सा बेचारे सिपाही पर निकाल डाला, जब उसे बताया कि ये उनको बेघर करने वालों की रैली नहीं है, तब जाकर वो शांत हुआ. बता दे कि समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल के चुनाव क्षेत्र कन्नौज में गुरुवार को एक सांड ने मुसीबत खड़ी कर दी थी. सांड ने ऐसा उत्पात मचाया कि अखिलेश यादव और मायावती का हेलीकॉप्टर नीचे नहीं उतर पाने के कारण काफी देर तक आसमान में ही मंडराता रहा. उग्र सांड ने एक व्यक्ति को घायल भी कर दिया.

आखिरकार अखिलेश को यूपी के डीजीपी को फोन करके मदद मांगनी पड़ी. कन्नौज के तिरवा में गुरुवार को मायावती और अखिलेश यादव का हेलीकॉप्टर उतरने ही वाला था कि हेलीपैड पर एक सांड आ गया जिससे अफरा-तफरी मच गई. कन्नौज में अखिलेश की पत्नी डिंपल खुद चुनाव लड़ रही हैं. पंद्रह मिनट तक पुलिस सांड को भगाने के लिए दौड़ती रही. सांड भगाने के लिए कार्यकर्ता, फायर ब्रिगेड और पुलिस ने खासी मशक्कत की. सांड की वजह से हेलीकॉप्टर उतर नहीं सकता था.  

यह बात जब अखिलेश को पता लगी तो उन्होंने डीजीपी ओपी सिंह को फोन किया. फोन पर अखिलेश यादव ने डीजीपी से कहा कि हमारी सभा में कुछ लोग बाधा डाल रहे हैं.इसी बीच सांड भगाने के दौरान एक शख्श बुरी तरह घायल हो गया और सभा में भगदड़ जैसे हालात पैदा हो गए.आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सांड़ को किसी तरह भगाया गया, तब प्रशासन की जान में जान आई. आधे घंटे देरी से पहुंचे अखिलेश ने सांड का जिक्र नहीं किया लेकिन सांड से घायल होने वाले शख्स को 23 तारीख के बाद सम्मानित करने का ऐलान जरूर कर दिया.बाद में अखिलेश यादव ने इस वाकये को लेकर ट्वीट किया और सरकार को निशाना बनाया.

वीडियो- बीजेपी ने जनता को दुख पहुंचाया है, देश को नया प्रधानमंत्री मिले : अखिलेश यादव 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Akhilesh Yadav, Akhilesh Yadav Rally, Bull In Kannauj Rally
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com