विज्ञापन
This Article is From Dec 11, 2017

पीएम मोदी, राहुल गांधी और हार्दिक पटेल को अहमदाबाद पुलिस ने नहीं दी रोड शो की इजाजत

पुलिस ने इस फैसले के पीछे कानून व्यवस्था का हवाला दिया है. पुलिस ने कहा कि चुनाव आयोग रोड शो की इजाजत नहीं देता है.

पीएम मोदी, राहुल गांधी और हार्दिक पटेल को अहमदाबाद पुलिस ने नहीं दी रोड शो की इजाजत
फाइल फोटो
  • पुलिस ने नहीं दी किसी को इजाजत
  • कानून व्यवस्था का दिया हवाला
  • मंगलवार को होने थे रोड शो
अहमदाबाद: मंगलवार को अहमदाबाद में प्रधानमंत्री मोदी,  कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी  और पाटीदार आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल के रोड शो को पुलिस ने इजाजत नहीं दी है. पुलिस ने इस फैसले के पीछे कानून व्यवस्था का हवाला दिया है. पुलिस ने कहा कि चुनाव आयोग रोड शो की इजाजत नहीं देता है. रोड शो भीड़भाड़ वाले इलाके में होने थे जिससे लोगों को काफी परेशानी होती. पुलिस ने यह भी बताया कि दोनों दलों ने जिन इलाकों में रोड शो निकालने की अनुमति मांगी थी उससे वह आपस में टकरा जाते और तनाव पैदा होने की आशंका थी.  

गुजरात चुनाव : राहुल गांधी बोले- भारत में मौजूद सभी चोरों की धनराशि को मोदी जी ने 'सफेद' कर दिया

गौरतलब है कि गुजरात में दूसरे चरण के लिए चुनाव प्रचार का कल आखिरी दिन होगा. 14 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे. इस चरण में 93 सीटों के लिए मतदान होगा. इसलिए सभी पार्टियों ने पूरी ताकत झोंक रखी है. आखिरी दिन वह अहमदाबाद में रोड शो करके आपनी ताकत दिखाना चाहती थीं. 

 वीडियो : पीएम मोदी और राहुल गांधी ने साधा निशाना
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gujarat Election 2017
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com