9 years ago
अहमदाबाद:
गुजरात विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने वाली बीजेपी के लिए आज बड़ा दिन है क्योंकि विजय रुपाणी की अगुवाई में आज नए मंत्रिमंडल ने शपथ ले ली है. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और बीजेपी के सभी बड़े नेता मौजूद थे. इसके साथ ही बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित कई राज्यों को मुख्यमंत्रियों भी समारोह में हिस्सा लिया. विजय रुपाणी के अलावा उपमुख्यमंत्री के तौर पर नितिन पटेल को मिलाकर 21 मंत्रियों ने शपथ लिया है. गौरतलब है कि गुजरात में बीजेपी ने 182 सीटों में से 99 सीटें जीती हैं जबकि कांग्रेस के हिस्सा में 77 सीटेें आई थीं.