विज्ञापन
This Article is From Aug 04, 2017

हेडफोन लगाकर कार चला रही महिला ने मारी बच्चे को टक्कर

पुलिस ने बताया कि महिला (25) को आज गिरफ्तार किया गया और बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया.

Also Read in
हेडफोन लगाकर कार चला रही महिला ने मारी बच्चे को टक्कर
प्रतीकात्मक फोटो
नई दिल्ली:

दक्षिण पश्चिम  दिल्ली के पालम में कार की कथित टक्कर के कारण ढाई वर्षीय एक बच्चे की मौत हो गई. कार चला रही महिला ने हेडफोन पहन रखे थी. पुलिस ने बताया कि महिला (25) को आज गिरफ्तार किया गया और बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया. इस घटना का कल पता चला था. पुलिस ने बताया कि मृतक दीपक अपने घर से बाहर निकल गया, उसकी मां उसके पीछे गई लेकिन इसी बीच कार ने बच्चे को टक्कर मार दी. बच्चे की मां ने आरोप लगाया कि वह कार को आता देखकर चिल्लाई लेकिन हेडफोन लगाकर कार चला रही महिला ने वाहन की गति कम नहीं की. दीपक की मां ने आरोप लगाया कि वह अपने बेटे को निकटवर्ती अस्पताल लेकर गई जहां उसका उपचार करने से इनकार कर दिया गया। इसके बाद, वह उसे डीडीयू अस्पताल लेकर गई लेकिन उसे मृत घोषित कर दिया गया. पुलिस ने बताया कि दीपक अपने माता पिता का इकलौता बेटा था.

यह भी पढ़ें : सात सेकंड का वीडियो हमारे ट्रैफिक की कौन सी ख़ामियां उजागर कर रहा है...?

गौरतलब है कि हेडफोन  आजकल सड़क दुर्घटना की सबसे बड़ी वजह बनती जा रही है. अक्सर लोग रेल की पटरी करते समय भी हेडफोन लगाए रहते हैं और ट्रेन की चपेट में आ जाते हैं.

Video : BMW ने मारी वैगन आर को टक्कर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi, Road Accident, Crime News, Head Phone
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com