महिला का आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर उसका शोषण किया
नई दिल्ली:
सोशल मीडिया पर दोस्ती करने के बाद शादी करने का झांसा देकर 27 वर्षीय एक लड़की से एक व्यक्ति ने कथित तौर पर डेढ़ साल तक बलात्कार किया.
पुलिस ने बताया कि महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि आरोपी ने दिसंबर 2015 में उसे फेसबुक पर दोस्ती का निवेदन भेजा था. इसके बाद दोनों में दोस्ती हो गई और दोनों ने मिलना शुरू कर दिया.
पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने उसे शादी करने और साथ ही उसकी बेटी को स्वीकार करने का आश्वासन दिया था. महिला ने आरोपी के कहने पर दो बार गर्भपात कराने का दावा भी किया है.
पुलिस ने बताया कि आरोपी और उसके परिवार ने उसे अपनाने से मना कर दिया और मामले की शिकायत करने पर इसके गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी. अपने पति से अलग हो चुकी महिला ने 10 जुलाई को वसंत कुंज पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया था. पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Woman Raped In Delhi, Marriage Offer, Vasant Kunj Police Station, Social Media, Frindship On Facebook