विज्ञापन

स्वाइन फ्लू को लेकर द‍िल्‍ली सरकार अलर्ट, स्वास्थ्य मंत्री ने बुलाई हाई-लेवल मीट‍िंग

बैठक में मौजूदा हालात की समीक्षा और रोकथाम व नियंत्रण के उपायों पर चर्चा होगी. यह बैठक आज दोपहर करीब 2:30 बजे होगी. 

स्वाइन फ्लू को लेकर द‍िल्‍ली सरकार अलर्ट, स्वास्थ्य मंत्री ने बुलाई हाई-लेवल मीट‍िंग
  • दिल्ली सरकार ने स्वास्थ्य संबंधी परामर्श जारी क‍िया है.
  • भीड़भाड़ वाली जगहों से बचने और समय पर चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील की.
  • खांसते या छींकते समय अपने मुंह और नाक को ढकें, साबुन और पानी से नियमित रूप से हाथ धोएं

नई द‍िल्‍ली: राजधानी में एच1एन1 (स्वाइन फ्लू) के मामले बढ़ने के बीच दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज सिंह ने स्वाइन फ्लू और वेक्टर-जनित बीमारियों पर एक उच्च-स्तरीय बैठक बुलाई है. इस बैठक में मौजूदा हालात की समीक्षा और रोकथाम व नियंत्रण के उपायों पर चर्चा होगी. यह बैठक आज दोपहर करीब 2:30 बजे होगी. 

इस साल दिल्ली में इन्फ्लुएंजा-ए के 2,300 से अधिक मामले सामने आए हैं, जिनमें शुक्रवार तक एच1एन1 के 1,777 से अधिक मामले शामिल हैं. स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि अकेले गुरुवार को को एच1एन1 के 114 मामले सामने आए. शन‍िवार को दिल्ली सरकार ने स्वास्थ्य संबंधी परामर्श जारी करके लोगों से श्वसन संबंधी स्वच्छता का पालन करने, भीड़भाड़ वाली जगहों से बचने और समय पर चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील की थी.

लोगों से की गई ये अपील

स्वास्थ्य परामर्श में लोगों से कहा गया है कि खांसते या छींकते समय अपने मुंह और नाक को ढकें, साबुन और पानी से नियमित रूप से हाथ धोएं.

भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क पहनें और श्वसन संबंधी बीमारी से पीड़ित लोगों के निकट संपर्क से बचें. 

लोगों को आंखों और नाक को छूने से बचने, सार्वजनिक स्थानों पर न थूकने और पर्याप्त मात्रा में तरल पदार्थ लेने की भी सलाह दी गई है.

यदि बुखार, खांसी, गले में खराश, सांस लेने में परेशानी, शरीर में दर्द या सिरदर्द जैसे लक्षण दिखाई दें, तो चिकित्सक की सलाह के बिना दवा लेने के बजाय चिकित्सकीय सलाह लें.

यह भी पढ़ें-  H1N1 संक्रमण से ठीक होने के बाद फिर से तबीयत बिगड़ना है खतरनाक, इन संकेतों को इग्नोर करने की न करें गलती

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
H1N1 Cases Delhi, Swine Flu, Delhi Govt, Delhi News, Delhi Health Minister
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com