दिल्ली मेट्रो यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आज से मल्टीपल जर्नी क्यूआर टिकट की शुरुआत करने जा रहा है. इस नई सुविधा के शुरू होने के बाद अब यात्री एक ही क्यूआर कोड से की यात्राएं कर पाएंगे. दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) के मैनेजिंग डॉयरेक्टर डॉ.विकास कुमार के अनुसार इस सुविधा के शुरू होने से यात्रियों का समय के साथ-साथ पैसा भी बचेगा. चलिए हम आपको विस्तार से बताते हैं कि आखिर ये सुविधा किस वजह से है इतनी खास और इससे यात्रियों को कैसे होगा फायदा...

बार-बार नहीं लेना होगा क्यूआर टिकट
मल्टीपल जर्नी क्यूआर टिकट की सुविधा शुरू होने से अब यात्रियों को बार-बार क्यूआर टिकट लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी. वह एक ही क्यूआर टिकट का इस्तेमाल कर कई बार यात्रा कर पाएंगे. अभी तक जो यात्री पेपर क्यूआर टिकट लेते थे या जो एप से क्यूआर टिकट निकालते थे,उनका वो क्यूआर टिकट एक बार इस्तेमाल के बाद बेकार हो जाता था. लेकिन नई सुविधा शुरू होने की वजह से ऐसा नहीं हो. इससे अब यात्रियों का अतिरिक्त समय और पैसा दोनों ही बचेगा.
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India
स्मार्ट कार्ड की तरह ही रिचार्ज होगा क्यूआर कोड
नई सुविधा के तहत यात्री अपने हिसाब से स्मार्ट कार्ड की तरह ही क्यूआर कोड को भी रिचार्ज करा पाएंगे. जिस तरह स्मार्ट कार्ड रिचार्ज कराने के बाद रिचार्ज की राशि खत्म होने तक यात्री उस कार्ड का इस्तेमाल कर पाते थे. वैसे ही अब कार्ड की जगह इस क्यूआर कोड को भी इस्तेमाल में लाया जाएगा. सरल भाषा में कहें तो ये क्यूआर कोड एक स्मार्ट कार्ड की तरह ही काम करेगा, लेकिन ये होगा आपके फोन पर .

फोन चोरी होने पर क्यूआर कोड में जमा राशि का नहीं होगा नुकसान
स्मार्ट कार्ड को इस्तेमाल में लाते समय इस बात की आशंका हमेशा बनी रहती थी कि अगर कार्ड किसी वजह से खो गया तो उसमें मौजूद राशि से हमें हाथ धोना पड़ जाएगा. डीएमआरसी हमें वो राशि वापस नहीं देती थी. लेकिन नई सुविधा के तहत अगर आपने अपने फोन पर मल्टीपल जर्नी क्यूआर टिकट को रिचार्ज किया है और आपको फोन खो जाता है, चोरी हो जाता या खराब हो जाता है तो उस मल्टीपल जर्नी क्यूआर टिकट में मौजूद राशि बेकार नहीं जाएगी. आप अपने नए फोन में दिल्ली मेट्रो के एप को डाउनलोड कर अपना पुराना मल्टीपल जर्नी क्यूआर टिकट और उसमें जो पहले राशि बची थी उसे हासिल कर सकते हैं.
दिल्ली मेट्रो के मोमेंटम 2.0 एप पर मिलेगा ये टिकट
दिल्ली मेट्रो ने इस नई सुविधा को लेकर जो जानकारी साझा की है उसके मुताबिक यात्री शुक्रवार से इस सुविधा का लाभ उठा पाएंगे. साथ यात्री मल्टीपल जर्नी क्यूआर टिकट को दिल्ली मेट्रो के मोमेंटम 2.0 (दिल्ली सारथी) एप के जरिए भी खरीद सकेंगे. इसी एप में यात्री ये भी देख पाएंगे कि उन्होंने मेट्रो में किस दिन कहां से कहां तक की यात्रा की और उसके लिए उन्होंने कितना भुगतान किया है. यात्री इसी एप के जरिए क्यूआर कोड को रिचार्ज भी करा सकेंगे.

नहीं कराना होगा कोई सिक्योरिटी डिपॉजिट
अभी तक नया स्मार्ट कार्य खरीदने पर शुरुआत में डीएमआरसी 50 रुपये सिक्योरिटी डिपॉजिट के तौर पर जमा करवाती है.ऐसे में अगर आप 150 रुपये का स्मार्ट कार्ड खरीदते हैं तो इसपर आपको यात्रा के लिए 100 रुपये ही मिलते थे. लेकिन मल्टीपल जर्नी क्यूआर टिकट के विकल्प के आने के बाद सिक्योरिटी डिपॉजिट जमा करने की जरूरत नहीं पड़ेगी और आप 150 रुपये पूरी तरह से यात्रा करने के दौरान ही खर्च कर पाएंगे.नए यूजर को दिल्ली सारथी एप पर लॉगइन करना होगा. होम पेज पर मल्टीपल जर्नी क्यूआर टिकट का विकल्प दिखेगा. उसके जरिए शुरुआत में 150 रुपये का क्यूआर कोड खरीदना होगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं