विज्ञापन
This Article is From Jun 08, 2020

विक्रम देव दत्त दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के नए प्रमुख सचिव नियुक्त

सीनियर आईएएस अधिकारी विक्रम देव दत्त को दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग का प्रमुख सचिव नियुक्त किया गया है.

विक्रम देव दत्त दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के नए प्रमुख सचिव नियुक्त
LG अनिल बैजल ने विक्रम देव दत्त को दिल्ली का प्रिंसिपल हेल्थ सेक्रेटरी नियुक्त किया
नई दिल्ली:

सीनियर आईएएस अधिकारी विक्रम देव दत्त को दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग का प्रमुख सचिव नियुक्त किया गया है. एक आधिकारिक आदेश में रविवार को यह जानकारी दी गई.  दिल्ली सरकार के सेवा विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार भारत सरकार के गृह मंत्रालय के पांच जून के आदेश के अनुसार 1993 बैच के (एजीएमयूटी कैडर के) आईएएस अधिकारी दत्त राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार के तहत स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग का प्रमुख सचिव नियुक्त किया गया है. 

आदेश के अनुसार अरुणाचल प्रदेश-गोवा-मिजोरम और केंद्र शासित प्रदेश (एजीएमयूटी) कैडर के आईएएस अधिकारी विकास आनंद अपने पदभार के अलावा स्वास्थ्य और परिवार विभाग में विशेष सेवा अधिकारी बने रहेंगे. सचिव-सह-आयुक्त (उद्योग) आनंद दिल्ली राज्य औद्योगिक और इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास निगम के प्रबंध निदेशक के साथ-साथ दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड और दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vikram Dev Dutt, Principal Health Secretary, Delhi Government
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com