दिल्ली की केजरीवाल सरकार (Kejriwal Govt) ने उपराज्यपाल अनिल बैजल (Anil Baijal) को दोबारा अपने प्रस्तावों की फाइल भेजी है. दिल्ली सरकार का प्रस्ताव है कि 'दिल्ली में होटल, जिम और साप्ताहिक बाज़ार खोले जाएं'. दिल्ली सरकार ने उपराज्यपाल बैजल से कहा है कि दिल्ली में अब लगातार कोरोना वायरस (Coronavirus) के मामले कम हो रहे हैं, हालात लगातार सुधर रहे हैं. केंद्र सरकार की गाइडलाइन्स के अनुरूप दिल्ली सरकार को फ़ैसला करने का हक़ है.
राज्य सरकार की ओर से कहा गया है कि देश में कई राज्यों में COVID-19 के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और हालात लगातार बिगड़ रहे हैं लेकिन वहां होटल, जिम और साप्ताहिक बाज़ार खुल रहे हैं तो दिल्ली के लोगों को क्यों उनकी आजीविका कमाने से रोका जा रहा है?
पिछले हफ्ते उपराज्यपाल अनिल बैजल ने केजरीवाल सरकार का वह प्रस्ताव खारिज कर दिया था, जिसमें दिल्ली में अनलॉक 3 के तहत होटल और साप्ताहिक बाजार खोलने की बात कही गई थी.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
बता दें कि दिल्ली में बुधवार को कोविड-19 के 1,076 नये मामले आने से संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1.4 लाख से अधिक हो गई. संक्रमण से 11 और लोगों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 4,044 हो गई. पिछले एक महीने में संक्रमण से पहली बार सबसे कम मौत हुई है. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने स्वास्थ्य अधिकारियों को कोविड-19 संबंधी मौत के मामलों को पूरी तरह काबू करने के निर्देश दिए हैं ताकि एक भी मरीज की जान नहीं जाए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं