विज्ञापन
This Article is From Oct 15, 2018

गुटका खाने को लेकर विवाद होने पर दुकानदार को मारी गोली, CCTV में कैद हुई वारदात

देश की राजधानी में क्राइम कम होने का नाम नहीं ले रहा. ताज़ा मामला बाहरी जिले के मंगोल पुरी इलाके का है जहां 15 दिन पुराने विवाद को लेकर सोमवार सुबह दिनदहाड़े सरेआम बाइक सवार 2 बदमाशों ने एक दुकानदार को उसकी दुकान पर ही गोली मार दी

गुटका खाने को लेकर विवाद होने पर दुकानदार को मारी गोली, CCTV में कैद हुई वारदात
दिल्‍ली के मंगोलपुरी में दुकानदार को गोली मारी
  • बाइक सवार 2 बदमाशों ने एक दुकानदार को गोली मार दी
  • सत्यनारायण नाम के शख्‍स को गोली मारी
  • पुलिस ने हत्‍या के प्रयास का मामला दर्ज किया
नई दिल्ली: देश की राजधानी में क्राइम कम होने का नाम नहीं ले रहा. ताज़ा मामला बाहरी जिले के मंगोल पुरी इलाके का है जहां 15 दिन पुराने विवाद को लेकर सोमवार सुबह दिनदहाड़े सरेआम बाइक सवार 2 बदमाशों ने एक दुकानदार को उसकी दुकान पर ही गोली मार दी और मौके से फरार हो गए.  ये वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसे गोली मारी गई है उसका नाम सत्यनारायण है जो कि मंगोल पुरी इलाके में परिवार के साथ रहते हैं और घायल ने बताया कि सोमवार सुबह वो घर के नीचे बनी अपनी दुकान पर बैठे थे कि तभी 2 युवक बाइक पर आए और उनमें से एक युवक जिसका नाम मोनू बाइक से नीचे उतरा और गोली मारकर फरार हो गया, जिसके बाद आसपास और परिवार के लोग घायल दुकानदार को मंगोलपुरी स्थित संजय गांधी अस्पताल में ले गए गया उनका इलाज जारी है. 

गुडगांव: जज की पत्‍नी और बेटे को गोली मारने वाले गनर ने पहले से की थी 'प्‍लानिंग', फेसबुक से हुआ ये खुलासा

गोली मारने की ये घटना पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गयी है. देखिए कैसे ये दो लोग बाइक पर आते हैं और पीछे वाला युवक उतरते ही हाथ मे बंदूक लिए दुकान में जाता है और गोली मारते ही बाहर आकर बाइक पर फरार हो जाता है. दुकानदार के मुताबिक, वारदात का मुख्य आरोपी मोनू भी मंगोलपुरी का ही रहने वाला है. घायल दुकानदार के अनुसार, आरोपी के परिवार के सदस्यों पर पहले से ही कई आपराधिक मुकदमे चल रहे हैं. बीती 30 सितंबर को आरोपी मोनू का दुकानदार ने गुटका लेने को लेकर विवाद हो गया था,  जिसके बाद आरोपी पक्ष ने दुकानदार ओर उसके बेटे के साथ मारपीट की ओर देख लेने और गोली मारने तक कि धमकी दे डाली थी. उस समय दुकानदार पुलिस को इन लोगों के खिलाफ लिखित शिकायत भी दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. 

दिल्ली : अचानक गर्लफ्रेंड के घर में घुस शख्स ने निकाल ली पिस्तौल, फिर कर डाला यह काम...

पुलिस ने हत्या की कोशिश का केस दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज भी जब्त कर ली है और अब हमलावरों की धरपकड़ के लिए जगह जगह छापेमारी कर रही है. 

VIDEO: गुरुग्राम में गनमैन ने जज की पत्नी-बेटे को मारी गोली

 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bike Rider Shot A Shopkeeper, Shopkeeper Shot In Mangolpuri, Shopkeeper Shot In Delhi, Gutka Dispute
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com