विज्ञापन
This Article is From Apr 30, 2018

दिल्‍ली : चोरों ने TMC सांसद शताब्दी राय के सरकारी बंगले पर किया हाथ साफ

रात के समय सांसद के सरकारी आवास पर कोई नहीं था. घर मे रहने वाला केयरटेकर अपनी पत्नी के साथ हरिद्वार गया हुआ था और सरकारी आवास पर ताला लगा हुआ था.

दिल्‍ली : चोरों ने TMC सांसद शताब्दी राय के सरकारी बंगले पर किया हाथ साफ
चोर करीब 10 लाख रुपये का माल ले उड़े
नई दिल्‍ली: दिल्ली के हाई प्रोफाइल इलाके पंडारा रोड पर TMC सांसद शताब्दी राय के पंडारा पार्क स्थित सरकारी आवास पर रविवार रात चोरों ने धावा बोला और लाखों की ज्वैलरी, सांसद का पासपोर्ट और लाखों के यूरो, डॉलर और पाउंड लेकर फरार हो गए. रात के समय सांसद के सरकारी आवास पर कोई नहीं था. घर मे रहने वाला केयरटेकर अपनी पत्नी के साथ हरिद्वार गया हुआ था और सरकारी आवास पर ताला लगा हुआ था. रात में ही चोरों ने सरकारी बंगले की खिड़की की ग्रिल तोड़ी और सांसद के घर मे घुस कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया.

केयरटेकर जब सुबह बंगले पर पहुंचा तो सांसद के अलमारी और केयरटेकर की अलमारी का ताला टूटा हुआ था और सारा सामान बिखरा हुआ था. बंगले की खिड़की का ग्रिल तोड़कर चोर बंगले के अंदर दाखिल हुए और आराम से चोरी की. सीढ़ी के रास्ते वह बंगले की फर्स्ट फ्लोर पर पहुंचे और सांसद शताब्दी राय के कमरे में जमकर चोरी की, अलमारियों के ताले तोड़ दिए, एक-एक कपड़े खंगाले और जो भी कीमती सामान मिला उसे लेकर रफूचक्कर हो गए.

इतना ही नहीं, सांसद के घर के अंदर केयरटेकर के सोने और चांदी के जेवरात चोर ले गए जो केयरटेकर की शादी में मिले थे. करीब 10 लाख रुपए की चोरी की वारदात को चोरों ने अंजाम दिया है. फिलहाल पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है लेकिन जिस तरह से सांसद के घर में चोरों ने बेखौफ होकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया, फिलहाल पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
TMC MP Satabdi Roy, Pandara Road
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com