राजधानी दिल्ली की लोधी कॉलोनी के पालिका कुंज, B-ब्लॉक, NDMC फ्लैट्स में रविवार को 28 साल की एक नई नवेली दुल्हन, आकृति की संदिग्ध हालात में मौत हो गई. इमारत की तीसरी मंज़िल के नीचे गिरने के बाद उसका शव ज़मीन पर मिला. उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने भी उसे मृत घोषित कर दिया.

वहीं मृतका के परिवार ने आत्महत्या की बात को खारिज कर दिया है और आरोप लगाया है कि उसकी हत्या की गई है. परिवार ने उसके पति और ससुराल वालों पर दहेज के लिए परेशान करने और शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है.
आकृति के भाई ने आरोप लगाया कि हत्या को छिपाने के लिए इस घटना को आत्महत्या का रूप दिया जा रहा है. परिवार के सदस्यों ने आकृति को मानसिक रूप से मज़बूत बताया और कहा कि वह अपनी जान नहीं ले सकती थी.
इसे भी पढ़ें: शादी के दिन ही उठी दुल्हन की अर्थी, जयमाला से पहले प्रेमी के साथ खाया जहर, बैरंग लौटी बारात
इसे भी पढ़ें: दहेज की डिमांड या प्रेमी की धमकी; UP के इस जिले में डोली की जगह निकली दुल्हन की अर्थी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं