विज्ञापन

दिल्ली के लोधी कॉलोनी इलाके में नई नवेली दुल्हन की संदिग्ध मौत, दो महीने पहले ही हुई थी शादी

मृतका के परिवार ने आत्महत्या की बात को खारिज कर दिया है और आरोप लगाया है कि उसकी हत्या की गई है. परिवार ने उसके पति और ससुराल वालों पर दहेज के लिए परेशान करने और शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है.

दिल्ली के लोधी कॉलोनी इलाके में नई नवेली दुल्हन की संदिग्ध मौत, दो महीने पहले ही हुई थी शादी
नई दिल्ली:

राजधानी दिल्ली की लोधी कॉलोनी के पालिका कुंज, B-ब्लॉक, NDMC फ्लैट्स में रविवार को 28 साल की एक नई नवेली दुल्हन, आकृति की संदिग्ध हालात में मौत हो गई. इमारत की तीसरी मंज़िल के नीचे गिरने के बाद उसका शव ज़मीन पर मिला. उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने भी उसे मृत घोषित कर दिया.

पुष्प विहार की रहने वाली आकृति की शादी 24 अप्रैल, 2026 को हुई थी, यानी मौत से तीन महीने से भी कम समय पहले. वह छतरपुर की एक कंपनी में सेल्स एग्जीक्यूटिव के तौर पर काम करती थी. पुलिस का कहना है कि सभी संभावित पहलुओं की जांच की जा रही है, हालांकि अभी तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंचा जा सका है.
Latest and Breaking News on NDTV

वहीं मृतका के परिवार ने आत्महत्या की बात को खारिज कर दिया है और आरोप लगाया है कि उसकी हत्या की गई है. परिवार ने उसके पति और ससुराल वालों पर दहेज के लिए परेशान करने और शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है.

आकृति के भाई ने आरोप लगाया कि हत्या को छिपाने के लिए इस घटना को आत्महत्या का रूप दिया जा रहा है. परिवार के सदस्यों ने आकृति को मानसिक रूप से मज़बूत बताया और कहा कि वह अपनी जान नहीं ले सकती थी.

इसे भी पढ़ें: शादी के दिन ही उठी दुल्हन की अर्थी, जयमाला से पहले प्रेमी के साथ खाया जहर, बैरंग लौटी बारात

इसे भी पढ़ें: दहेज की डिमांड या प्रेमी की धमकी; UP के इस जिले में डोली की जगह निकली दुल्हन की अर्थी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lodhi Colony Delhi, Lodhi Colony Murder, Bride Died
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com