विज्ञापन
This Article is From Jun 15, 2021

तेज रफ्तार कार ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर, दो की मौत, दो बच्चे घायल

दिल्ली में एक बार फिर तेज रफ्तार और शराब के कॉकटेल का असर देखने को मिला, जब शराब के नशे में चूर एक तेज रफ्तार कार सवार ने रिक्शा चालक को टक्कर मार दी.

तेज रफ्तार कार ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर, दो की मौत, दो बच्चे घायल
तेज रफ्तार और शराब के कॉकटेल ने ली दो की जान (तस्वीर- प्रतीकात्मक)
नई दिल्ली:

दिल्ली में एक बार फिर तेज रफ्तार और शराब के कॉकटेल का असर देखने को मिला, जब शराब के नशे में चूर एक तेज रफ्तार कार सवार ने रिक्शा चालक को टक्कर मार दी. इस हादसे में दो लोगो की मौत हो गई जबकि 2 बच्चे गम्भीर रूप से घायल हो गए हैं. हादसा दिल्ली के दरियागंज इलाके में हुआ. बीती रात एक रिक्शा चालक एक महिला सवारी और उसके 2 बच्चो को ले जा रहा था. तभी पीछे से तेज रफ्तार कार ने रिक्शा को टक्कर मार दी. 

टक्कर इतनी जोरदार थी कि इस हादसे में रिक्शा चालक और महिला सवारी की मौत हो गई. जबकि रिक्शे पर बैठे 2 बच्चे गम्भीर रूप से घायल हो गए थे. पुलिस ने कार सवार को हिरासत में ले लिया है. आरोपी की कार से शराब की बोतल बरामद की गई है. शुरुआती जांच के मुताबिक शराब के नशे और तेज रफ्तार के कॉकटेल की वजह से ये हादसा हुआ है. 

इससे पहले शुक्रवार 11 जून को एक भीषण टेंपो हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई थी. मृतकों में से तीन एक ही परिवार के थे. हादसा सुबह करीब सवा पांच बजे हुआ, जब परिवार के लोग सैर करने निकले थे. तेज रफ्तार टेंपों ने इतनी जोर से टक्कर मारी की तीन लोगों की जान चली गई. पुलिस के अनुसार चालक टेम्पो बेहद तेज गति से और लापरवाही से चला रहा था. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Accident In Delhi, Auto Car Accident, Delhi Accident News, Dariaganj
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com