विज्ञापन

सोनिया सहरावत: RAF अफसर 'मरे हुए कॉकरोच' की तस्वीर पोस्ट कर फंसीं! जानें पूरा मामला

सोनिया सहरावत  RAF अफसर हैं. द‍िल्‍ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान घायल हुई हैं. सोनिया सहरावत की एक इंस्टाग्राम स्टोरी पर भारी हंगामा खड़ा हो गया है. जानिए क्या है मरे हुए कॉकरोच से जुड़ा पूरा विवाद, क्यों खड़े हो रहे हैं सवाल?

सोनिया सहरावत: RAF अफसर 'मरे हुए कॉकरोच' की तस्वीर पोस्ट कर फंसीं! जानें पूरा मामला
sonia sehrawat raf officer instagram post cockroach controversy
  • सोनिया सहरावत एक विवादित सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर आलोचना का सामना कर रही हैं
  • कथित तौर पर इंस्टाग्राम पर मरे हुए कॉकरोच की तस्वीर साझा की और इसे लेकर देश सुधारने वालों पर तंज किया
  • पोस्ट दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक मामले में प्रदर्शन के दौरान वायरल

Sonia Sehrawat: सोनिया सहरावत रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) की सहायक कमांडेंट अपने एक कथित सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर विवादों के घेरे में आ गई हैं. द‍िल्‍ली के जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक केस व केंद्रीय श‍िक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे की मांग को लेकर हो रहे प्रदर्शन के बीच उनके इस पोस्ट पर इंटरनेट यूजर्स उनको ट्रोल कर रहे हैं. 

क्या है पूरा विवाद?

दरअसल, दावा क‍िया जा रहा है क‍ि सोनिया सहरावत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक मरे हुए कॉकरोच की तस्वीर साझा की थी. इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, "जो खुद को ठीक नहीं कर सकते, वे देश को सुधारने चले हैं." विवाद बढ़ता देख उन्होंने इस स्टोरी को डिलीट कर दिया. हालांकि, एनडीटीवी टीम उस इंस्टाग्राम हैंडल की असलियत की पुष्टि नहीं करती है. लेकिन अब उस पोस्‍ट के स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. 

द‍िल्‍ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन 

सोनिया सहरावत को सोशल मीड‍िया पर ट्रोल करने का पूरा मामला दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए एक प्रदर्शन से जुड़ा है. 20 जुलाई 2026 को 'कॉकरोच जनता पार्टी' के बैनर तले छात्र और युवा शिक्षा सुधारों की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे. इस दौरान हुई झड़प में सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहीं सोनिया सहरावत चोटिल हो गई थीं. 

इस घटना के ठीक दो दिन बाद उन्होंने यह विवादास्पद पोस्ट शेयर किया. CJP ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए 'X' (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा कि “आरएएफ अधिकारी शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों की तुलना कॉकरोच से कर रही हैं और बल प्रयोग को सही ठहरा रही हैं. लेकिन उन्हें याद रखना चाहिए कि कॉकरोच कभी नहीं मरते!”

सोशल मीड‍िया पोस्‍ट में कई यूजर दावा कर रहे हैं क‍ि सोनिया सहरावत केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में  असिस्टेंट कमांडेंट  अधिकारी हैं. इन्होंने संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित UPSC CAPF (केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल) परीक्षा उत्तीर्ण कर यह पद हासिल किया है. अभी रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) में सेवाएं दे रही हैं. 


यह भी पढ़ें - CJP के प्रदर्शन से लेकर विपक्ष का धरना.. जानें 10 बड़े अपडेट 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi, Janatar Mantar, CJP, Cockroach Janata Party
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com