- सोनिया सहरावत एक विवादित सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर आलोचना का सामना कर रही हैं
- कथित तौर पर इंस्टाग्राम पर मरे हुए कॉकरोच की तस्वीर साझा की और इसे लेकर देश सुधारने वालों पर तंज किया
- पोस्ट दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक मामले में प्रदर्शन के दौरान वायरल
Sonia Sehrawat: सोनिया सहरावत रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) की सहायक कमांडेंट अपने एक कथित सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर विवादों के घेरे में आ गई हैं. दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक केस व केंद्रीय शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर हो रहे प्रदर्शन के बीच उनके इस पोस्ट पर इंटरनेट यूजर्स उनको ट्रोल कर रहे हैं.
क्या है पूरा विवाद?
दरअसल, दावा किया जा रहा है कि सोनिया सहरावत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक मरे हुए कॉकरोच की तस्वीर साझा की थी. इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, "जो खुद को ठीक नहीं कर सकते, वे देश को सुधारने चले हैं." विवाद बढ़ता देख उन्होंने इस स्टोरी को डिलीट कर दिया. हालांकि, एनडीटीवी टीम उस इंस्टाग्राम हैंडल की असलियत की पुष्टि नहीं करती है. लेकिन अब उस पोस्ट के स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.
दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन
सोनिया सहरावत को सोशल मीडिया पर ट्रोल करने का पूरा मामला दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए एक प्रदर्शन से जुड़ा है. 20 जुलाई 2026 को 'कॉकरोच जनता पार्टी' के बैनर तले छात्र और युवा शिक्षा सुधारों की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे. इस दौरान हुई झड़प में सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहीं सोनिया सहरावत चोटिल हो गई थीं.
ABSOLUTELY SHOCKING
— Cockroach is Back (@Cockroachisback) July 22, 2026
This RAF official actually sees the peaceful protesters as cockroaches and thinks that the brutality of the police was justified because of that.
But you see, we are cockroaches. And cockroaches never die! https://t.co/Vb1nzaZ5qF
इस घटना के ठीक दो दिन बाद उन्होंने यह विवादास्पद पोस्ट शेयर किया. CJP ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए 'X' (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा कि “आरएएफ अधिकारी शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों की तुलना कॉकरोच से कर रही हैं और बल प्रयोग को सही ठहरा रही हैं. लेकिन उन्हें याद रखना चाहिए कि कॉकरोच कभी नहीं मरते!”
सोशल मीडिया पोस्ट में कई यूजर दावा कर रहे हैं कि सोनिया सहरावत केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में असिस्टेंट कमांडेंट अधिकारी हैं. इन्होंने संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित UPSC CAPF (केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल) परीक्षा उत्तीर्ण कर यह पद हासिल किया है. अभी रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) में सेवाएं दे रही हैं.
इनका नाम सोनिया सहरावत हैं , CRPF में असिटेंट कमांडेंट के पद पर कार्यरत हैं ,
— @Ram_Mohd_Singh_Azad (@Arun_Kaku05) July 22, 2026
साथ ही रीलबाजी में भी हाथ आजमाती हैं , लाखों में फॉलोअर्स भी फेसबुक और इंस्टाग्राम पर!
जंतर मंतर पर बच्चों पर लाठियां चलाने के बाद स्टोरी लगा रही हैं कि ,
" कॉकरोच खुद को ठीक नहीं कर सकते और चाहते… pic.twitter.com/HDyxkSyfiy
यह भी पढ़ें - CJP के प्रदर्शन से लेकर विपक्ष का धरना.. जानें 10 बड़े अपडेट
RAF की असिस्टेंट कमांडेंट सोनिया सहरावत की एक इंस्टाग्राम स्टोरी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई।
— डॉ. आर के सिंह (@rio10314) July 22, 2026
उन्होंने एक Story शेयर किया, जिसमें एक कॉकरोच उल्टा पड़ा हुआ दिखाई दे रहा है। इसके साथ उन्होंने लिखा, "जो खुद को नहीं सुधार सकते, वे देश सुधारने निकले हैं..." pic.twitter.com/9k4TdxtYXg
सोनिया सहरावत RAF मे असिस्टेंट कमांडेट है.
— Ramanand (@Ramanand06X) July 22, 2026
Sonia Sehrawat के नाम से CJP प्रोटेस्ट वाली इंस्टाग्राम पोस्ट डिलीट कर दी गई है.
पोस्ट में लिखा गया था जो लोग अपनी हालात नहीं सुधार रहे है, देश की हालात सुधारने चले हैं.
सोनिया सहरावत को एक लड़की को बचाने में जंतर मंतर पर हाथ टूट… pic.twitter.com/LpB0TTlSH4
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं