विज्ञापन
This Article is From Aug 06, 2019

दिल्ली: रात दो बजे मकान में लगी आग, छह लोगों की मौत, 11 से ज्यादा घायल 

पुलिस की शुरुआत जांच में पता चला है कि इस चार मंजिला इमारत में कुल 13 फ्लैट थे. आग सुबह करीब दो बजे के करीब लगी थी.

Also Read in
दिल्ली: रात दो बजे मकान में लगी आग, छह लोगों की मौत, 11 से ज्यादा घायल 
आग की वजह से पार्किंग में लगी गाड़िया भी जलकर हुई खाक
  • बिजली के मीटर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग
  • घटना में 11 लोग गंभीर रूप से घायल
  • पार्किंग में रखी कार और बाइकें भी खाक
नई दिल्ली:

दिल्ली के जाकिर नगर स्थित एक मकान में बीती रात आग लगने से छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 लोग गंभीर रूप से घायल है. पुलिस के अनुसार मरने वालों में दो पुरुष, दो महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं. पुलिस की शुरुआत जांच में पता चला है कि इस चार मंजिला इमारत में कुल 13 फ्लैट थे. आग सुबह करीब दो बजे के करीब लगी थी. पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार आग बिजली के मीटर बोर्ड से फैली थी. इमारत में आग लगने से इसकी पार्किंग में खड़ी सात कार और आठ बाइक भी जलकर खाक हो गई. पुलिस ने घटना में घायल सभी लोगों को हॉली फैमिली अस्पताल में भर्ती कराया है. वहीं, मृतकों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. 

बिहार : अचानक लगी आग से 22 घर जलकर खाक, एक ही परिवार के 3 सदस्यों की जलकर मौत

गौरतलब है कि इस तरह की यह कोई पहली घटना नहीं है. इससे पहले पिछले साल बिहार के औरंगाबाद जिले के बारूण थाना अंतर्गत नारायण खाप गांव में  अचानक आग लग जाने से 22 घर जलकर खाक हो गये थे. सा​थ ही एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जलकर मौत हो गयी थी जबकि एक अन्य ग्रामीण झुलसकर जख्मी हो गए. बारूण प्रखंड विकास पदाधिकारी धनंजय कुमार ने बताया था कि मृतकों में जनेश्वर राम (65), उनकी पत्नी सुमित्रा देवी (60) और पुत्र विनोद राम (40) शामिल हैं. उन्होंने बताया था कि आग लगने की इस घटना में जख्मी हुए विनोद राम का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा था.

यह भी पढ़ें : शिमला के कैशानी गांव में भीषण आग, 40 घर चपेट में

धनंजय ने बताया था कि आग की चपेट में आने से 4 गायों की भी मौत हो गई और 22 घर जलकर खाक हो गये. उन्होंने बताया था कि जिला मुख्यालय से आए अग्निशमन दस्ते ने आग पर नियंत्रण पा लिया. मौका ए वारदात पर अन्य पदाधिकारियों के साथ उपस्थित धनंजय ने बताया कि इस हादसे से पीड़ित लोगों को फिलहाल 30-30 किलोग्राम चावल, एक—एक हजार रूपये नकद राशि, उनके भोजन, आवास के लिए पंडाल और रौशनी के लिए जनरेटर की व्यवस्था की गई थी. उन्होंने बताया था कि मृतकों के परिवार को अनुग्रह अनुदान के तौर पर 4—4 लाख रुपये और जिनका घर जल गया है उन्हें 9800 रुपये दिए जाएंगे. धनंजय ने बताया कि आग लगने के कारण का तत्काल पता नहीं चल पाया है.

VIDEO: लखनऊ में एक घर में लगी आग, पांच लोगों की मौत.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Fire In Delhi, Fire In Zakir Nagar, Six Died In Fire
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com