विज्ञापन
This Article is From Jan 15, 2017

दिल्ली: गुरुद्वारा रकाबगंज में सिख मेमोरियल बनाया गया, पंजाब चुनावों से ऐन पहले हुआ उद्घाटन

Also Read in
दिल्ली: गुरुद्वारा रकाबगंज में सिख मेमोरियल बनाया गया, पंजाब चुनावों से ऐन पहले हुआ उद्घाटन
फोटो- मेमोरियल की दीवार पर 1984 दंगों में मारे गए 3000 से ज़्यादा लोगों के नाम लिखे गए...
नई दिल्‍ली: दिल्ली के गुरुद्वारा रकाबगंज में सिख मेमोरियल बनाया गया है. 1984 के सिख विरोधी दंगों में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए बने इस मेमोरियल का उद्घाटन पंजाब चुनावों से ऐन पहले हुआ.

इस मेमोरियल को बनाने का काम तीन साल पहले अकाली दल के समर्थन वाली दिल्ली सिख गुरुद्वारा कमेटी ने शुरू करवाया था. कुछ लोगों ने ये कहकर इसका विरोध किया कि गुरुद्वारे के अंदर मेमोरियल बनाना ठीक नहीं. इस मेमोरियल की दीवार पर 1984 के दंगों में मारे गए 3000 से ज़्यादा लोगों के नाम लिखे गए हैं. दीवार पर अपने पति का नाम देखकर दिल्ली की सिमरन कौर के भी पुराने ज़ख्म ताज़ा हो गए.

इन दीवारों पर उन लोगों के भी नाम लिखे हैं, जिन्होंने दंगों के दौरान सिखों की मदद की. इसके साथ ही एक ख़ास तरह के पत्थर से वॉल ऑफ ट्रुथ भी बनाई गई है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
दिल्ली, गुरुद्वारा रकाबगंज, सिख मेमोरियल, 1984 सिख विरोधी दंगा, Delhi, Gurdwara Rakab Ganj, Sikh Memorial, 1984 Anti Sikh Riots
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com