- दिल्ली के कश्मीरी गेट पर लॉरेंस बिश्नोई की लीगल टीम पर हुई गोलीकांड में रोहित सोलंकी को गिरफ्तार किया गया है
- आरोपी रोहित सोलंकी गोलीकांड के बाद बैंकॉक भागा था लेकिन दुबई की एयर टिकट न मिलने पर वापस भारत लौट आया
- वकील दीपक खत्री और उनके साथियों की कार पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गईं जिसमें एक व्यक्ति घायल हुआ था
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की लीगल टीम पर हमला करने वाला रोहित गोदारा गैंग का मुख्य आरोपी रोहित सोलंकी पुलिस के हत्थे चढ़ गया है. पिछले मंगलवार को दिल्ली के कश्मीरी गेट पर लॉरेंस बिश्नोई के वकील दीपक खत्री और उसके साथियों पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गई थी. इस मामले में नॉर्थ जिले के स्पेशल स्टाफ ने रोहित सोलंकी को गिरफ्तार किया है. सूत्रों के मुताबिक, गोलीकांड के बाद आरोपी रोहित बैंकॉक भाग गया था, जहां से उसे दुबई जाना था. लेकिन दुबई की एयर टिकट न मिलने के कारण वह वापस भारत आ गया, जहां दिल्ली में नार्थ जिले की पुलिस ने इसे गिरफ्तार कर लिया.
ये भी पढ़ें- फोन नहीं उठाया तो गोदारा गैंग ने कनाडा में घर पर कर दी फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के मेंबर को धमकाया
कश्मीरी गेट इलाके में कुछ बदमाशों ने की थी फायरिंग
बता दें कि 24 फरवरी को दिल्ली का कश्मीरी गेट इलाका उस समय दहल गया था, जब कु बदमाशों ने एक कार पर अंधाधुंध फायरिंग की. यह हमला दीपक खत्री और उनके साथियों को निशाना बनाकर किया गया था. बता दें क दीपक लॉरेंस बिश्नोई के वकील हैं. इस मामले में दिल्ली पुलिस ने रोहित सोलंकी को गिरफ्तार कर लिया है.
लॉरेंस बिश्नोई की लीगल टीम पर हुआ था हमला
पुलिस की तरफ से सामने आई जानकारी के मुताबिक, वकील दीपक खत्री अपने चार साथियों के साथ कार में सवार थे. वह कहं जा रहे थे. उसी दौरान कुछ हमलावरों ने उनकी का को घेरकर गोलियां बरसानी शुरू कर दीं. कार सवाल पांच लोगों में से एक गोली लगने से घायल हो गया था. घायल शख्स को तुरंत असप्ताल ले जाया गया था.
रोहित गोदारा गैंग से है आरोपी का कनेक्शन
पुलिस ने इस मामले में रोहित सोलंकी को गिरफ्तार किया है. जांच में पता चला है कि उसका कनेक्शन सीधे तौर पर गैंगस्टर रोहित गोदारा गैंग से हैं. रोहित गोदारा को लॉरेंस बिश्नोई का करीबी माना जाता है. वह दिेश से बैठकर अपना गैंग भारत में चला रहा है. अब पुलिस ये जांच कर रही है कि लॉरेंस के वकील पर फायरिंग क्या आपसी वर्चस्व की लड़ाई का हिस्सा तो नहीं या फिर बिश्नोई गैंग के भीतर कोई आपसी खींचतान तो नहीं चल रही.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं