दिल्ली के नेहरू विहार इलाके में 9 साल की बच्ची से रेप और बाद में उसकी हत्या करने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. बच्ची का शव एक सूटकेस में मिला है. पीड़ित परिवार का आरोप है कि इस घटना को कुछ स्थानीय लड़कों ने ही अंजाम दिया है. पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.
पिता लेकर पहुंचे थे अस्पताल
पुलिस के अनुसार मामले की जानकारी मिलने के बाद जब स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची तो उन्हें पता चला कि पीड़िता के पिता उसे बेहोशी की हालत में उठाकर जेपीसी अस्पताल गए हैं. इसके बाद पुलिस की टीम अस्पताल पहुंची. अस्पताल पहुंचने पर बताया गया कि बच्ची की मौत अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो गई थी.
-
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
चेहरे और शरीर पर हैं चोट के निशान
पुलिस सूत्रों के अनुसार शुरुआती जांच में पता चला है कि मृतक बच्ची के चेहरे और शरीर के अन्य अंगों पर चोट के निशान हैं. ऐसे में इस बात का अंदेशा है कि आरोपियों ने उसकी हत्या करने से पहले उसके साथ मारपीट भी की होगी. हालांकि, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं